PAWAN SINGH: पवन सिंह से विवाद के बाद वृंदावन पहुंचीं अंजलि राघव
हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजलि राघव हाल ही में एक विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई थीं। भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ एक मंचीय कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी के दौरान “कमर छूने” की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। इस ट्रोलिंग और ऑनलाइन अभद्र टिप्पणियों से परेशान होकर अंजलि राघव उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचीं। वहां उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से मुलाकात की और अपने मन की बात साझा की।
अनिरुद्धाचार्य से बात करते हुए अंजलि ने कहा, “गुरुजी मैं एक कलाकार हूं… हरियाणवी एक्ट्रेस हूं। कई बार कुछ ट्रोलर्स होते हैं जो बिना वजह मुझे निशाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ मीम्स बनाए जाते हैं, अभद्र बातें लिखी जाती हैं। मेरा सवाल है कि क्या मुझे उन्हें जवाब देना चाहिए या फिर इग्नोर कर देना चाहिए?”
इस सवाल को सुनते ही अनिरुद्धाचार्य ने उन्हें भारतीय लोक कहावतों की मदद से समझाया। उन्होंने कहा, “एक बात याद रखना – ‘हाथी चला बाजार, कुत्ते भौंके हजार’। जब हाथी अपनी मस्ती में चलता है, तो कुत्ते भौंकते हैं लेकिन हाथी रुकता नहीं। इसलिए तुम्हें भी किसी के जवाब देने की जरूरत नहीं है। अपने काम में लगे रहो। लोग क्या कह रहे हैं, ये उतना जरूरी नहीं है, जितना ये जरूरी है कि तुम क्या कर रही हो।”
अंजलि ने यह भी बताया कि वह ट्रोलिंग से कई बार बेहद बेचैन हो जाती हैं और मानसिक रूप से प्रभावित होती हैं। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा, “परेशान मत हो। अच्छे काम करते जाओ। लोगों ने माता सीता को भी नहीं छोड़ा। लोग खाए बिना रह सकते हैं, लेकिन बोले बिना नहीं रह सकते। जब माता सीता जैसी महान देवी को नहीं छोड़ा, तो तुम्हें और हमें कैसे छोड़ देंगे?”
अंजलि ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम में 200 बुजुर्ग महिलाओं से भी मुलाकात की, जहां उनकी सेवा की जाती है। अंजलि ने कहा कि उन्हें वहां सेवा करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई।
बातचीत के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अंजलि से सीता का कोई संवाद बोलने के लिए कहा। इस पर अंजलि ने भगवान हनुमान को संबोधित एक सुंदर संवाद प्रस्तुत किया, जो उन्होंने सीता के किरदार में निभाया था:
“हे हनुमान, दी शक्ति तुझे, दी बुद्धि तुझे, दी युक्ति तुझे, दी भक्ति तुझे, दी मुक्ति तुझे। आशीर्वाद है मां का तुझे यही। तू रहे अजर अमर बेटा। रघुनाथ तुम्हारे साथ रहे। तू रहे सदा अनुचर बेटा। श्री राम चरित के पन्नों पर नाम तेरा भी महान हुआ। तू भी प्रसिद्ध हनुमान हुआ। अब जहां भी राम मंदिर होगा, वहां राम दुलारा भी होगा। सीता लक्ष्मण के साथ-साथ ये हनुमत प्यारा भी होगा।”
इस दौरान अंजलि ने यह भी बताया कि उन्होंने वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए और प्रेमानंद महाराज के दरबार में भी हाजिरी लगाई। हालांकि वहां की प्रक्रिया के अनुसार प्रश्न पूछने के लिए एक पेपर पर लिखकर देना होता है, जिसे वह इस बार पूरा नहीं कर पाईं। इसके बावजूद वह प्रेमानंद जी से एक ग्रुप के साथ मुलाकात करने में सफल रहीं।
अंजलि ने प्रेमानंद महाराज से भी ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया। इस पर प्रेमानंद जी ने मुस्कुराते हुए कहा, “लोग हमें भी नहीं छोड़ते। हमने किसी का बुरा नहीं किया फिर भी हमारे वीडियो को एडिट करके गलत तरीके से वायरल कर दिया जाता है। हम बोलते किसी और संदर्भ में हैं और जोड़ दिया जाता है किसी और बात से।”
अंजलि ने बताया कि वह भविष्य में अपनी फैमिली के साथ फिर से प्रेमानंद जी के दरबार में जाएंगी और पूरी प्रक्रिया के तहत उनसे विस्तार से बात करेंगी।
अंजलि राघव ने इस पूरी यात्रा को अपने लिए एक आत्मिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की नकारात्मकता से हटकर साधु-संतों के सान्निध्य में उन्हें सच्चे मार्ग की प्रेरणा मिली है। अब वह पहले से अधिक शांत और मजबूत महसूस कर रही हैं।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…