टी20 विश्वकप 2026 को जीतकर न भारत ने हिस्ट्री को रिपिट किया बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया। अब तक किसी भी टीम ने इस खिताब को तीन बार नहीं जीता। भारतीय टीम ऐसा करने वाली पहली टीम बनी है। टीम इंडिया की भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में तारीफ हो रही है।
भारत के विश्वकप जीतने के बाद पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भारत को शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की क्रिकेट प्रणाली काफी मजबूत है और इसी वजह से टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती है। वहीं, इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक, पूर्व महिला कप्तान सना मीर, तेज गेंदबाज उमर गुल और शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। वहीं ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने फेसबुक पर एक वीडियो के जरिए टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा की भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक चैंपियन टीम की तरह खेली है।
वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी विश्वकप जीतने पर भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फाइनल से पहले उन्हें लगा था कि न्यूजीलैंड खिताब जीत सकता है, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाकर उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया है। आमिर ने माना कि हर बड़े मैच में भारतीय टीम ने उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगवा हुए मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…
राष्टीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है।…
महज 34 साल की उम्र में स्टेज-2 ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देना,…
निखिल भारद्वाज उस दिन को आज भी याद करते हुए सहम जाते हैं...जब वो भी…
दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव ने अब…
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग जारी है। मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल है…