Uncategorized

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव थ्रोबैक देसी आउटलेट तक का सफ़र | Exclusive

दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव ने अब उद्यमिता की राह चुन ली है। दरअसल, ‘बीबीसी’ (BBC) के पूर्व इंडिया हेड रह चुके संजीव श्रीवास्तव ने जयपुर के बापू नगर स्थित मंगल मार्ग पर ‘Throwback Desi’ नाम से मटर कचौरी की दुकान शुरू की है। चैनल फॉर न्यूज इंडिया से बातचीत में संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि, कचौड़ी का शौक उन्हें लंबे समय से रहा है। उन्होंने कहा कि, वे कचौड़ी खाने के शौकीन हैं, लेकिन बाजार की कचौड़ी खाने से कतराते थे। कभी-कभी महाराज यानी किसी रसोइये को बुलाकर बनवा लेते थे, पर वे नियमित रूप से संभव नहीं हो पाता था। मूल रूप से जयपुर के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव का ननिहाल बीकानेर में है और वहीं की खानपान संस्कृति से उन्हें ये विचार मिला कि, क्यों न खुद इस क्षेत्र में उतरकर बेहतर स्वाद लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि कचौड़ी बेचने का फैसला शुरुआत में परिवार को समझ नहीं आया। हालांकि दुकान उनकी अपनी है और अच्छी लोकेशन पर है, इसलिए बड़े निवेश की चिंता नहीं थी। धीरे-धीरे परिवार भी इस निर्णय के साथ खड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि, दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago