ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग जारी है। मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल है इस बीच कीमती धातुएं सोना-चांदी के दाम गिरते हुए नजर आ रहे है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट खुलते ही क्रैश हो गया। सोना-चांंदी के दाम भी धड़ाम से गिर गए। वहीं, सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश का ऑप्शन माना जाता है लेकिन इन धातुओं के दाम गिरने से लोग हैरान है।
सोमवार यानि कि आज चांदी एक झटके में 7,500 रुपये या 2.53 फीसदी तक फिसल गई, तो वहीं सोना भी 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया। बताए कि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज का 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,68,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन ये खुलने के साथ ही तेज गिरावट लेकर 2,60,743 रुपये पर आ गया। तो एक झटके में 1 Kg Silver 7,542 रुपये सस्ती हो गई।
चांदी के साथ-साथ आज सोना भी फिसला है। MCX Gold Rate देखें, तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना बीते शुक्रवार को 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को ये खुलने के साथ ही गिरकर 1,59,826 रुपये पर आ गया। यानी 10 Gram 24 Karat Gold 1808 रुपये सस्ता हो गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…