क्रिकेट

PAK vs NZ T20 : 17 महीने में तीसरी बार पाकिस्तान आएगी न्यूजीलैंड टीम, जानें कब से खेली जाएगी टी20 सीरीज

PAK vs NZ T20 : न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे का कार्य़क्रम घोषित हो गया है। कीवी टीम पिछले 17 महीने में तीसरी बार पाकिस्तान आएगी। दोनों देशों के बीच 18 से 27 अप्रैल के बीच पांच टी20 की सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इस सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया। साथ ही ये भी बताया कि न्यूजीलैंड की टीम किस दिन पाकिस्तान आएगी।

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम 14 अप्रैल को पाकिस्तान आएगी। इसके बाद दो दिन टीम यहां अभ्यास करेगी और 18 अप्रैल से टी20 सीरीज का आगाज होगा। ये पिछले 17 महीने में न्यूजीलैंड टीम का तीसरा पाकिस्तान दौरा है। पहली बार न्यूजीलैंड टीम दिसंबर 2022 में 2 टेस्ट और तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम यहां आई थी। इसके बाद अप्रैल 2023 में व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भी कीवी टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था।PAK vs NZ T20

 

अप्रैल में पाकिस्तान दौरे पर आएगी कीवी टीम
2022-23 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज बराबर रही थी। वहीं, वनडे सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती थी। उसी साल अप्रैल में दोनों देशों के बीच हुई पांच टी20 की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी और वनडे सीरीज में पाकिस्तान का दबदबा रहा था और मेजबान देश ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। 2024 की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी, जहां उसे टी20 सीरीज में 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी।PAK vs NZ T20

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच अप्रैल 2024 में होने वाली पांच टी20 की सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे। इसके बाद चौथा और पांचवां टी20 लाहौर में खेला जाएगा।PAK vs NZ T20

न्यूजीलैंड के पाकिस्तान टूर का कार्यक्रम

14 अप्रैल- न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान पहुंचेगी
16-17 अप्रैल- न्यूजीलैंड टीम अभ्यास करेगी

18 अप्रैल- पहला टी20, रावलपिंडी
20 अप्रैल- दूसरा टी20, रावलपिंडी
21 अप्रैल- तीसरा टी20, रावलपिंडी
25 अप्रैल-चौथा टी20, लाहौर
27 अप्रैल-पांचवां टी20,लाहौर

 

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago