देश

ओवैसी का बड़ा हमला ,पाकिस्तान को बताया आतंक का प्रायोजक

ओवैसी का बड़ा हमला ,पाकिस्तान को बताया आतंक का प्रायोजक

कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को जमकर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक करार देते हुए भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ अधिनियम पर भी गहरी चिंता जताई और इसे मुसलमानों की संपत्ति छीनने की साजिश बताया।

महाराष्ट्र के परभणी में ईदगाह मैदान में आयोजित एक जनसभा में ओवैसी ने कश्मीर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि पाकिस्तान लगातार निर्दोष भारतीयों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा, “मैंने पठानकोट और वैष्णो देवी जैसे कई हमले देखे हैं, जहां आतंकवादी धर्म पूछकर महिलाओं और बच्चों को मारते हैं। इस्लाम में निर्दोषों की हत्या हराम है।”

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान भारत की बराबरी नहीं कर सकता और भारत को उसे आर्थिक रूप से पूरी तरह कमजोर कर देना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “भारत की जनता पर हमला करना कोई धर्म नहीं सिखाता। पाकिस्तान को उसकी हरकतों का करारा जवाब मिलना चाहिए।”

इसके अलावा, ओवैसी ने वक्फ अधिनियम के मसले पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह कानून मुसलमानों की संपत्ति छीनने के लिए लाया गया है और सरकार इसे वापस ले। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बड़े व्यापारी ने वक्फ की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया और सरकार उसी के हित में यह कानून बना रही है।

ओवैसी ने कहा, “सरकार कहती है कि वक्फ की 70% जमीन पर कब्जा है। फिर आप यह तय करने वाले कौन हैं कि कौन मुसलमान है और कितने साल से है? क्या दाढ़ी की लंबाई से इस्लाम की पहचान की जाएगी?” उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार कब्रिस्तान और मस्जिद जैसी धार्मिक संपत्तियों पर अधिकार कैसे जता सकती है।

उन्होंने कहा कि संसद के सामने की मस्जिद को ‘मस्जिद नहीं’ बताकर बोर्ड लगाना वक्फ की ताकत को खत्म करने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज विरोध नहीं हुआ तो आने वाले समय में वक्फ केवल नाम मात्र का डाकघर बनकर रह जाएगा।

ओवैसी ने कहा कि जैसे किसानों ने मिलकर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था, वैसे ही अब वक्फ अधिनियम के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह कानून वापस लेने की मांग करते हुए 30 तारीख को रात 9 बजे प्रतीकात्मक विरोध के रूप में सभी मुसलमानों से लाइटें बंद करने का आह्वान किया।

असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत-पाकिस्तान संबंधों में गहराता तनाव और वक्फ संपत्तियों को लेकर मुस्लिम समुदाय की चिंताएं एक साथ उभर रही हैं। उनके वक्तव्य ने दोनों ही मुद्दों पर राजनीतिक बहस को और तीखा कर दिया है।

 

यह भी पढ़े:

 

भारत सरकार का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, इन पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर लगाया बैन

सरस्वती नदी में पानी बहता दिखेगा, हिमाचल से हरियाणा तक पानी लाने की प्लानिंग

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago