लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ओवरस्पीडिंग, कार हादसे में दो की मौत, चार घायल!

गुजरात के आणंद में लाइव स्ट्रीमिंग के साथ ओवरस्पीडिंग का मामला सामने आया है. दरअसल, अहमदाबाद से 7 दोस्त 2 मई की रात मुंबई के लिए हाइवे से निकले थे. इनमें से एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव स्ट्रीमिंग करने लगा. इसके साथ ही कार को बेहद तेज गति में चलाने लगा. कार की स्पीड करीब 180 तक पहुंच गई थी, तभी आणंद के पास एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 युवक अस्पताल में भर्ती हैं.

अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय आसिफ खान पठान और उसके दोस्त मुस्तफा उर्फ शाहबाज खान पठान, जैनुल जहीर भाई दीवान, फुजेल खान रसीद खान पठान, चिराग भाई पटेल, अमन शेख और तमीम खान पठान ने एक साथ मिलकर मुंबई जाने का फैसला किया. प्लान के मुताबिक सात दोस्त 2 मई की रात करीब 12 बजे अहमदाबाद से ब्रेजा कार से मुंबई के लिए निकले थे. कार को तमीम खान पठान चला रहा था. इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव था.

ये लोग सुबह करीब साढ़े तीन बजे आणंद से वडोदरा जाने वाले हाइवे पर अडास गांव पाटिया के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में तमीम खान कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. इस घटना में चिराग पटेल और अमन शेख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसिफ खान पठान, जैनुल दीवान, तमीम खान और फुजेल खान, राशिद खान पठान घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं आसिफ खान पठान की शिकायत के आधार पर गाड़ी चला रहे तमीम खान के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
दो मई की देर रात हुई यह घटना अब चर्चा में आई है. कार में सवार तमीम खान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर जर्नी दिखाना शुरू किया था. ज्यादा फेमस होने के चक्कर में कार की रफ्तार तेज करता गया. करीब 180 की रफ्तार से दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते रहे. यह सब लाइव रिकॉर्ड हो रहा था. जैसे ही कार एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, तभी तमीम खान ने स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया और कार पेड़ से जाकर टकरा गई.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आणंद डीवायएसपी जेएन पंचाल ने कहा कि ओवरटेक करते वक्त ओवर स्पीडिंग और रफ ड्राइविंग के कारण कार पर कंट्रोल नहीं हुआ और एक्सीडेंट हो गया था. तमीम खान को अरेस्ट करने का प्रोसीजर चालू है. जो वीडियो वायरल हुआ है, वह 3 दिन पहले ही इन्वेस्टिगेशन में स्विच करके एविडेंस के तौर पर रखा है.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

23 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago