हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरुवार रात एक हाथी ने रिहायशी इलाके में दस्तक देकर लोगों में दहशत फैला दी। हाथी अचानक हरिपुर कलां इलाके में घुस आया, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, गनीमत रही कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही कोई सामान तोड़ा। स्थानीय लोगों ने हाथी को देखकर डर के मारे अपनी दुकानों के शटर बंद कर लिए और उसका पीछा करते हुए वीडियो बनाने लगे।
सूचना मिलने पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाथी को जंगल की ओर वापस भेजने में सफलता हासिल की।
यह घटना हरिद्वार में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में घुसने की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है। कुछ ही दिनों पहले, झारखंड के जमशेदपुर में भी 25 हाथियों का झुंड रिहायशी इलाके में घुस आया था।
उज्जैन भगवान शिव के प्रिय सावन माह की शुरुआत इस साल गुरुवार 30 जुलाई से…
जबलपुर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और तिरुनेलवेली के…
इंदौर मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आ गया। इस सनसनीखेज मामले…
ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार (29 जुलाई) को वनडे के नए कप्तान का…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।…
जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए अधिमान्य…