उत्तराखण्ड

ORANGE ALERT: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार, उत्तराखंड में लोगों के बीच बना हुआ है डर का माहौल।

ORANGE ALERT: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम पल-पल बदल रहा है। आज और कल भी मौसम बदलने के आसार जताए गए है। मौसम विभाग ने चमोली,रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जबकि देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल,चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में आज सुबह से हल्के बादल छाए हैं इससे लोगों को तेज गर्मी से भी राहत मिली है।

वही मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि 20 और 21 मई को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। यहां कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि भारी बारिश होने के आसार नहीं है। लेकिन कहीं-कहीं नदी नाले उफान पर आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
बीते सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास पागल नाल के उफान पर आने से घंटे बंद रहा। भारी बारिश के कारण नाले में तेज पानी के साथ मालवा भहकर आया। जिससे कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है। साथ ही नाले का विकराल रूप देख स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल हो गया था। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

49 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago