उत्तर प्रदेश

GONDA, UP: गोंडा में हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 45 मिनट चली मुठभेड़ में हुई 20 राउंड फायरिंग, उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 52 मुकदमों में वॉन्टेड था बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे

GONDA, UP: गोंडा में हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

गोंडा जिले में सोमवार रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। कर्नलगंज का रहने वाला ये अपराधी हत्या, लूट और डकैती जैसे 52 संगीन मामलों में वॉन्टेड था। आइए आपको पूरे मामले से अवगत करवाते हैं

गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और एसओजी की टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ये मुठभेड़ लगभग 45 मिनट तक चली, जिसमें दोनों ओर से कुल 20 राउंड फायरिंग हुई।

बदमाश सोनू कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव का रहने वाला था और उस पर गोंडा, अयोध्या, बहराइच और बस्ती में 52 मुकदमे दर्ज थे। वो कई बार जेल जा चुका था लेकिन हर बार जमानत पर बाहर आ जाता था।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मुताबिक, सोनू ने 24 अप्रैल की रात उमरी बेगमगंज के डिक्सिर गांव में एक डकैती के दौरान विरोध कर रहे गृहस्वामी शिवदीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सूचना मिली कि सोनू सोमवार रात सोनौली गांव के पास एक और वारदात की फिराक में था। उमरी बेगमगंज, खोड़ारे और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वो बिना नंबर की बाइक से भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाश की गोली थाना प्रभारी नरेंद्र राय के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में सोनू के सीने में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे बेलसर सीएचसी लाया गया, जहां से उसे बाबू ईश्वर शरण अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सोनू का नाम पहली बार 2002 में कर्नलगंज और कटरा बाजार में हुई लूट की घटनाओं में सामने आया था। तब से वो लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी के मारे जाने से लोगों में राहत की भावना है।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago