ओम बिरला चुने गए लोकसभा के नए स्पीकर,PM मोदी ने दी बधाई
18वीं लोकसभा के नए स्पीकर ओम बिरला चुने गए है । ओम बिरला लगातार दुसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए हैं। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के उम्मीदवार ओम बिरला ने कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश को चुनाव में हरा दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। वहीं, शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए कोडिकुन्नील सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा और आरएसपी के नेता एनके प्रेमचंद्रन ने इसका अनुमोदन किया, लेकिन के सुरेश चुनाव हार गए।वहीं ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने पर PM मोदी ने बधाई दी है। इसके साथ ही अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी बधाई दी है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…