Categories: देश

सुप्रीम कोर्ट से CM केजरीवाल ने याचिका ली वापस

दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केजरीवाल ने अपनी रिहाई पर दिल्ली हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया है। केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि 21 जून के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर हुई थी, जिसमें कोर्ट ने जमानत पर स्टे लगाया था। हाईकोर्ट के 25 जून के आदेश के खिलाफ अब हम नई याचिका दायर करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी।दरअसल, केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में निचली अदालत से जमानत मिली थी। अदालत ने कहा कि ED केस में अपराध की आय को केजरीवाल से जोड़ने वाले सबूत पेश करने में विफल हुई है। हालांकि, अगले ही दिन  दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी।आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने हाईकोर्ट से जमानत पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago