हरियाणा

FARIDABAD NEWS: सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें अधिकारी : सीटीएम

FARIDABAD NEWS: सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें अधिकारी : सीटीएम

फरीदाबाद: सीटीएम अंकित ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी तुरंत प्रभाव से गंभीरता के साथ सरल, सीएम विंडो और सीपी ग्राम पर प्राप्त शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सीटीएम अंकित कुमार ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सरल, सीएम विंडो, सीपी ग्राम और सीएम घोषणा से जुड़ी लंबित शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। सीटीएम अंकित कुमार ने बैठक में क्रमवार सभी विभाग के अधिकारियों /प्रतिनिधियों को सरल, सीएम विंडो, सीपी ग्राम और सीएम घोषणा से संबंधित आई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर निरंतर अपडेट रहें

सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो और ऑनलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों को सभी विभागों के अधिकारी डेलीबेसिज पर समीक्षा कर समाधान निकालें तथा सरल, सीएम घोषणा में जो भी कार्य अभी भी अधूरे है उनको जल्द से जल्द पूरा करें। सीएम घोषणा से रिलेटेड लंबित कार्यो का निपटारा करके एटीआर को पोर्टल पर भी अपडेट करें। उन्होंने कई विषयों पर संबंधित अधिकारियों से सुझाव भी सांझा किए व सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

52 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago