ट्रैवल

DARSHAN: नवरात्रि में करने हैं मां दुर्गा के दर्शन, तो इन मंदिरों में दर्शन के लिए आजाएं, दर्शन के साथ ही मिलेगी अपार शांति।

DARSHAN: नवरात्रि में करने हैं मां दुर्गा के दर्शन

हैलो नमस्कार, वेलकम देखिए, हर रोज हम आपको किसी एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप फूल इन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन अब आ रहा है हिंदू नव वर्ष या कहें चैत्र मास, और इस चैत्र मास में आते हैं नवरात्रि। ऐसे में तो आप कहीं घूमने जा नहीं सकते। तो आज की इस वीडियो में मैं आपको बताने वाली हूं कि आप चैत्र नवरात्रि में किन-किन माता मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं, जहां आपको माता के दर्शन के साथ साथ असीम शांति भी मिलने वाली है।

और वैसे भी अगर हम कहीं घूमने भी जाते हैं, तो हम ये ही सोचते हैं कि, ऐसी जगह को चुना जाए, जहां हमें एक अलग ही किस्म का सुकून मिले। तो इन नवरात्रि में आप मंदिरों का रूख कर सकते हैं। आपको बता दूं कि, 30 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। और उसको लेकर सभी जगहों पर तैयारियां होनी भी शुरू हो गई हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है। भव्य तरीके से जश्न मनाने की तैयारियों में जनता जुटी है। हां एक और बात जिसका इंतजार हम नवरात्रि में बेसब्री से करते हैं

और वो है डांडिया, गरबा… आ हा हा…यहां जाकर जो पैर थिरकते हैं वो शायद ही कहीं और थिरकें। तो चलिए अब ज्यादा इंतजार ना करते हुए आपको बता देते हैं, आप नवरात्रि में किन-किन मंदिरों की धूम देख सकते हैं। जहां नवरात्रि का रंग सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आप भी इस बार नवरात्र को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो हम आपको उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इसका भव्‍य आयोजन होता है। आप यहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सबसे पहला मंदिर है

वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर
वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। वैसे तो सालों साल यहां भक्‍तों की भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन नवरात्र के दिनों में यहां एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। भक्त माता के दर्शन के लिए कठिन चढ़ाई करते हैं और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। नवरात्र के दिनों में माता के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माता के भक्तों के लिए विशेष भंडारे और जागरण का आयोजन होता है।

विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश
यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्यवासिनी देवी का मंदिर भी नवरात्र के दौरान एक अलग तरीके से नजर आता है। मान्यता है कि यहां मां विंध्यवासिनी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। चैत्र नवरात्र पर यहां मेला लगता है।
अंबाजी मंदिर, गुजरात
गुजरात का अंबाजी मंदिर शक्ति उपासना के लिए बेहतर स्‍थान माना जाता है। यहां चैत्र नवरात्र पर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है और गरबा भी होता है।

कामाख्या देवी मंदिर, असम
असम का कामाख्या देवी मंदिर भी नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं से भरा रहता है। ये मंदिर तांत्रिक सिद्धियों के लिए दुनिया भर में फेमस है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ किए जाते हैं। भक्त माता के आशीर्वाद के लिए इस मंदिर की परिक्रमा करते हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago