Categories: हरियाणा

Nuh हिंसा आरोपी बिट्टू बजरंगी की दबंगई, युवक पर बरसाए डंडे, तमाशा देखता रहा पुलिसकर्मी

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्‌टू बजरंगी की गुंडई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बिट्‌टू बजरंगी और उसका साथी एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। कुछ युवकों ने युवक के दोनों हाथ और पैर पकड़े हुए हैं और बिट्‌टू बजरंगी उस पर डंडे बरसा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी भी बिट्‌टू बजरंगी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। लेकिन वह मूकदर्शन बना रहा।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बिट्टू बजरंगी के घर के बाहर का है। वीडियो में पिटने वाला युवक का नाम शामू है और वह यूपी का रहने वाला है। कुछ समय से वह फरीदाबाद शहर के सरूरपुर इलाके में किराए के कमरे पर रह रहा है। युवक पर आरोप था कि वह पड़ोस में रहने वाली दो मासूम बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया।

आसपास के लोगों को शक है कि वह उनका यौन शोषण करना चाहता था। उसके कुछ पड़ोसी घर में घुस आए और शामू को पकड़ लिया। सूचना के बाद बजरंगी के गौरक्षक समूह, गोरक्ष बजरंग फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे और शामू को अपने साथ फरीदाबाद के संजय एन्क्लेव में बिट्टू बजरंगी के घर ले गए। बजरंगी के घर के बाहर उसके साथियों ने शामू के हाथ-पैर पकड़े। इस बीच शामू रहम की भीख मांगता रहा। छोड़ देने के लिए बजरंगी के सामने गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन बजरंगी ने उसे जमकर पीटा।

उस वक्त एक पुलिसकर्मी शामू से कुछ इंच की दूरी पर एक कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दिया। बाद में वह उठता है, लेकिन हस्तक्षेप करने के बजाय वह तमाशा देखता रहता है। फिर एक आदमी को दूसरों से शामू को अपनी तरफ करने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है और बजरंगी उर्फ ​​राज कुमार उसे छड़ी से कम से कम चार बार मारने के लिए आगे बढ़ता है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बजरंगी के आगे बढ़ने से पहले एक लड़की की मां ने भी शामू को छड़ी से मारा था। सारन पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने कहा कि हमने वायरल वीडियो देखा है। उस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जिसे पीटा गया था। उसकी शिकायत मिलने के बाद हम उचित कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि बिट्टू बजरंगी का असली नाम राजकुमार है। वह फरीदाबाद के संजय एन्क्लेव पर्वतीय कॉलोनी में रहता है। वह विश्व हिंदू परिषद और गौरक्षा दल से भी जुड़ा रहा है। उसने बजरंग फोर्स नाम से एक संगठन बना रखा है। जिसका वह खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष है। नूंह हिंसा में बिट्टू बजरंगी का नाम सामने आया था। कई दिन जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी।

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

13 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

14 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

14 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

14 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

14 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

15 hours ago