हिमाचल प्रदेश

बठिंडा कोर्ट में पेश हुई सांसद कंगना रनौत, मानहानि केस में कंगना को होना पड़ा पेश

बठिंडा कोर्ट में पेश हुई सांसद कंगना रनौत

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को पंजाब के बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। ये पेशी मानहानि केस से जुड़ी है जो 2021 में किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट को लेकर दायर किया गया था।

अदालत में पेश होकर कंगना ने कहा कि, पूरा मामला एक गलतफहमी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि, “मैं कभी किसी मां या किसान का अपमान करने की सोच भी नहीं सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की, मेरे लिए दोनों ही सम्माननीय हैं। ये सब एक मिस अंडरस्टैंडिंग का नतीजा है

आपकों बता दें कि, ये मामला 2021 के किसान आंदोलन के दौरान का है। तब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें पंजाब की एक 87 वर्षीय महिला किसान महिंदर कौर दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल दिखाई दे रही थीं।

उसी दौरान कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था… “हाहाहा, ये वही दादी है जिसे टाइम मैगजीन ने भारत की पावरफुल महिला बताया था। अब ये 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत की छवि खराब करने की साजिश रची है।”

इस ट्वीट के बाद पंजाब और हरियाणा में कंगना के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने इसे महिला किसानों के अपमान के रूप में देखा। महिंदर कौर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, “कंगना क्या जाने खेती क्या होती है

उसने मेरे बारे में झूठ कहा। मैं खेत में दिन-रात मेहनत करती हूं, मुझे 100 रुपए की जरूरत नहीं। उसने किसानों और महिलाओं का अपमान किया है।”

साथ ही महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया। केस की सुनवाई करीब 13 महीने तक चली। जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी कर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए।

कंगना ने इस आदेश को चुनौती देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। बाद में वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, जहां से भी कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार, अब 2025 में उन्हें बठिंडा कोर्ट में पेश होना पड़ा।

वहीं अदालत में कंगना ने कहा कि, उन्होंने जानबूझकर कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की थी। साथ ही उन्होंने ये स्पष्ट किया कि, “उन्होंने कोई नया ट्वीट नहीं किया था, बल्कि एक वकील की पोस्ट को रीपोस्ट किया था। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

बात का गलत अर्थ निकाला गया।” कंगना ने ये भी कहा कि, सोशल मीडिया की दुनिया में शब्दों का गलत अर्थ निकाला जाना आम बात है, और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ।

वहीं 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। जिस पर कुलविंदर ने कहा कि, कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान महिला किसानों को 100-100 रुपए में बिकने वाली बताया था, और उस आंदोलन में उसकी मां भी शामिल थी।

इस मामले में कंगना ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

2024 के लोकसभा चुनावों में कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। लेकिन चुनाव जीतने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर हुई थप्पड़ की घटना ने उन्हें फिर से विवादों के घेरे में ला दिया।

अब, सांसद बनने के बाद बठिंडा कोर्ट में पेशी ने उनके पुराने विवाद को दोबारा ताजा कर दिया है। बठिंडा कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख जल्द तय करने की संभावना जताई है।

अदालत कंगना का बयान रिकॉर्ड करेगी और इसके बाद निर्णय होगा कि केस ट्रायल के अगले चरण में जाएगा या सुलह की कोई संभावना बची है। कंगना की टीम ने कहा है कि, वे कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करेंगी और पूरी तरह से सहयोग देंगी।

Lata Rani

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago