चंडीगढ़ में 24 जनवरी को होने वाले नगर निगम मेयर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज (सोमवार) से शुरू होगी। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार मेयर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
चुनाव प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती दी गई है, क्योंकि चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव गुप्त मतदान से होता है। याचिका में मांग की गई है कि मतदान हाथ उठाकर कराया जाए। इसके अलावा, चंडीगढ़ में लागू पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट के आधार पर चुनाव कराने की भी अपील की गई है।
मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर डालें तो बीजेपी चंडीगढ़ नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास 15 पार्षद हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के पास 8 और आम आदमी पार्टी (आप) के पास 13 पार्षद हैं। कुल मिलाकर जीत के लिए 18 का जादुई आंकड़ा जरूरी है। यदि कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर नहीं हुआ, तो ऑल इंडिया अलायंस आसानी से यह आंकड़ा छू सकता है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…