भाषण सुनते ही हाथ से छूटी दूध की बाल्टी, राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बारे में सुनकर आप भी कहेंगे, ऐसा भी कभी होता  है क्या? दरअसल  बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला एक शख्स राहुल गांधी से इतना खफा हो गया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ उस शख्स ने शिकायत दर्ज करवा दी। शख्स ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की वजह से उसकी दूध की बाल्टी गिर गई। शख्स का कहा है कि 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस के नए मुख्यालय में राहुल गांधी ने जब भड़काऊ भाषण से वो घबरा गया था। जिस वक्त उसे राहुल गांधी के ‘भारतीय राज्य’ के खिलाफ लड़ाई वाले भड़काऊ भाषण की जानकारी उसे मिली। उसके हाथ में दूध की बाल्टी थी जो कि डर की वजह से गिर गई, और करीब 5 लीटर दूध जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गया।

दूध गिरने की वजह से उसे 250 रुपए का नुकसान हो गया इसके साथ-साथ उसे भाषण से मानसिक पीड़ा भी हुई। इसे लेकर शख्स ने समस्तीपुर जिला के रोसरा व्यवहार न्यायालय में अभियोग पत्र दायर किया है। शख्स ने रोसड़ा कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल की। याचिकाकर्ता मुकेश कुमार चौधरी ने ‘भारतीय राज्य’ के खिलाफ लड़ाई वाले भाषण को देशद्रोह बताया है और राहुल गांधी के लिए उम्रकैद की मांग की है।

वहीं कोर्ट 17 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी लड़ाई सिर्फ BJP और RSS से नहीं, बल्कि ‘भारतीय राज्य’  यानी Indian State से भी है। दायर किए गए अभियोग पत्र में दावा किया गया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय राज व्यवस्था के विरूद्ध लड़ाई लड़ने की बात कही और भारतीय राज व्यवस्था का विरोध किया। भारतीय राज व्यवस्था के विरूद्ध वे अपने मन मे किसी भी हद तक जाने के लिए योजना बनाए हुए हैं।

इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक तरफ जहां कुछ लोग मुकेश चौधरी की शिकायत का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। कोर्ट 17 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करेगा।
ये मामला अभिव्यक्ति की आजादी और देशद्रोह के बीच की लकीर को लेकर भी बहस छेड़ सकता है। क्या राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है, यह कोर्ट तय करेगा। लेकिन यह मामला निश्चित रूप से राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago