बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) का नवादा में रविवार को एक चुनावी रैली में अपने संबोधन में उन्होंने कुछ बातें मजाकिया अंदाज में भी कही और आखिर में उन्हें मंच पर बैठे PM Modi के पैर छूते भी देखा गया. राजद विधायक तेजस्वी यादव ने भी इस बारे में प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगा है.
प्रधानमंत्री को नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) से गुफ्तगू करते हुए सुना गया. उन्हें सुनने वाले एक नेता ने PM Modi के हवाले से कहा, “आपने इतना अच्छा भाषण दिया कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा.” इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए झुके और उनके पैर छू लिए.
सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) का यह भाषण कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खासकर वह हिस्सा, जहां मुख्यमंत्री को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि आने वाले आम चुनावों में लोग अपना सारा वोट प्रधानमंत्री को देंगे, जो “चार ला – (खुद को जांचते हैं) 4000 सांसदों के साथ वापस आएंगे”. लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 543 है और पीएम मोदी ने एनडीए के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए 370, जबकि एनडीए 400 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य दिया है.
नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) द्वारा PM Modi के पैर छूने को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “आज मैंने नीतीश कुमार की एक तस्वीर देखी जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए…हमें बहुत बुरा लगा. ये क्या हो गया? नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं. नीतीश कुमार जितना अनुभवी कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है और वह प्रधानमंत्री मोदी के पैर छू रहे हैं…”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…