Uncategorized

देश में बढ़ रहे HMPV के नए केस, जानिए कौन-कौन से राज्य में फैला वायरस ?

ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस यानि HMPV के चीन के बाद भारत में भी दस्तक दे दी है। मुंबई में अब एक नया मामला सामने आया है। मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में छह महीने की बच्ची संक्रमित पाई गई है। भारत में अब तक इसके कुल 8 मामले सामने आ चुके है। वहीं, इस वायरस के चीन में मामले बढ़ने के बाद भारत में भी लोग डरने लगे है और इस वायरस की तुलना कोविड19 से करने लगे है।

बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, यह कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहचान साल 2001 में हुई थी और यह सालों से दुनिया में फैल रही है। चीन में HMPV के मामलों में इजाफ हो रहा जिस पर भारत सरकार नजर बनाए हुए है। वहीं, मुंबई में जिस बच्ची में एचएमपीवी का मामला सामने आया है वह सिर्फ 6 महीने की है। 1 जनवरी को बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने नए रैपिड पीसीआर टेस्ट के जरिए ये पुष्टि की है कि वह HMPV से संक्रमित है।

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक ऐसा वायरस जो फेफड़ों और सांस नली में इंफेक्शन पैदा करता है और यह सामान्य सर्दी या फ्लू जैसी स्थिति पैदा कर देता है। जो लोग पहले से बीमार या एलर्जी से ग्रस्त होंगे, उनमें HMPV संक्रमण आम बात है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

14 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

15 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago