Uncategorized

दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड… अभी नहीं मिलेगी राहत, कोहरे से थमा यातायात

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने वाली है। वहीं, कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी डबल प्रकोप है। दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है। बता दें कि, सोमवार को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है।

वहीं, विभाग का कहना है कि, दिल्ली में आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है जबकि, 9 और 10 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार मकर संक्रांति से पहले दिल्ली में एक बार फिर से बारशि होने की आशांका है। बुधवार यानि कि आज राजधानी में दिल्ली का तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।

बता दें कि, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 से अधिक फ्लाइट्स देरी से रवाना हुई। वहीं, एक अधिकारी ने यह बताया कि मौसम के खराब होने की वजह से किसी भी उड़ान को डायवर्ट नहीं किया गया है।

वहीं, दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला है। एक्यूआई का स्तर 296 ( खराब) रहा। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में बीते एक सप्ताह से एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था। सोमवार को एक्यूआई 335 दर्ज किया गया।

admin

Recent Posts

करौली में प्रेम विवाह ने बदले पंचायत चुनाव के समीकरण, दो समाजों की एकजुटता से नैना धानका बनीं सरपंच

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…

5 hours ago