Uncategorized

बजट को लेकर तैयार नायब सैनी सरकार, पंचकूला में अधिकारियों संग की बैठक

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च 2025 से शुरू होगा। इसको लेकर भी नायब सिंह सैनी भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट 2025-26 को लेकर मंगलवार को पंचकूला में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक सचिवों से राज्य बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए। चर्चा के बाद सीएम ने कहा कि, आगामी राज्य बजट विकासोन्मुखी होगा।इसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर फोकस: सीएम सैनी

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बजट राज्य की प्रगति के लिए एक मजबूत आधारशिला रखेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम योगदान देगा। आगामी बजट में समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर केंद्रित कई नई पहल की जाएंगी।

लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कर रहे काम: सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मौजूदा सरकार कई सुधारों के जरिए लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।  अब नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, वो घर बैठे-बैठे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लोगों को घर बैठे वृद्धावस्था भत्ता मिलना आरम्भ हो जाता है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा लाभ मिल रहा है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि, राज्य सरकार ने बीते 10 वर्षों में शासन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जो एक दशक से अधिक समय में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में किया खूब काम: सीएम सैनी

मौजूदा राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया है। इस दिशा में छात्र-शिक्षक अनुपात सुनिश्चित करने के अलावा सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया गया है। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में नए कॉलेज स्थापित किए गए हैं, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

हरियाणा खेलों की महाशक्ति: सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा खेलों की महाशक्ति के रूप में उभरा है। राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी योग्यता साबित कर देश और राज्य दोनों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और राज्य सरकार की खेल नीति को दिया।  सीएम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति की पूरे देश में सराहना हो रही है।

बजट पर लोगों के सुझाव लिए हैं: सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, वे आगामी बजट के लिए सुझाव एकत्र करने के लिए विभिन्न समूहों के साथ बजट-पूर्व परामर्श कर रहे हैं. अब तक उन्होंने उद्योग संघों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कृषि वैज्ञानिकों, एफपीओ, प्रगतिशील किसानों, स्टार्टअप, युवाओं, महिला उद्यमियों, महिला प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, नमो ड्रोन दीदी और कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों से परामर्श किया है। इन परामर्श का उद्देश्य एक समावेशी बजट तैयार करना है.

 

Rupesh Jha

Recent Posts

CBI के शिकंजे में हरियाणा के IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल, IDFC फर्स्ट बैंक स्कैम मामले में 2 दिन की कस्टडी

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को IDFC फर्स्ट बैंक स्कैम मामले में गिरफ्तार…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बने आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट…

2 hours ago

सोना-चांदी के दाम में हुई बंपर गिरावट, इतने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

आज घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…

3 hours ago

अमेरिका ने ईरान से हटाया बैन, अब बेधड़क बेच सकेगा तेल, भारत को होगा फायदा !

स्विट्जरलैंड में हुई पहले दौर की बातचीत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच कई…

4 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने गृह सचिव को सौंपी रिपोर्ट, होने वाला है बड़ा खुलासा?

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष…

5 hours ago

Lunch Break के 1 मिनट की देरी पर फ्री में 1 घंटा Extra Work! वायरल नोटिस ने छेड़ी ऑफिस कल्चर पर बहस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित ऑफिस नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है,…

6 hours ago