MIDDLE CLASS: मिडिल क्लास के लिए ये है बेस्ट डेस्टिनेशन, कम बजट में ले सकते हैं घूमने का मजा, एक साथ कई जगहों को करें एक्सप्लोर।

MIDDLE CLASS: मिडिल क्लास के लिए ये है बेस्ट डेस्टिनेशन

क्या… क्या… क्या… अभी तक कहीं घूमने नहीं गए हो, मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग तो नहीं करते हो.. अगर करते हो तो मैं समझ गई हूं आपकी परेशानी। मिडिल क्लास के लिए एक कम बजट में कहीं घूमना बेहद जरूरी है, क्योंकि घूमने के चक्कर में अगर बजट बिगड़ गया तो इसका खामियाजा पूरी फैमिली को काफी लंबे टाइम तक भुगतना पड़ सकता है। तो ये वीडियो आपके लिए है क्योंकि इस वीडियो में मैं आपको बताने वाली हूं कि कम बजट में आप कौन-कौन सी जगह एक्सप्लोर कर सकते हैं। और तो और यहां आपको इंजॉय भी खूब करने को मिलेगा। और आज हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, वो जगह है महाराष्ट्र के लोनार सरोवर की। तो आइए बता देते हैं, आपको यहां क्या-क्या देखने को मिलेगा। आपको बता दूं कि, लोनार सरोवर एक प्राचीन ज्वालामुखी क्रेटर है। और यहां पर खारे पानी की झील है, जो एक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण बनी थी। और एक और विशेष बात ये है कि, इस जगह को भारत का सबसे बड़ा उल्कापिंड क्रेटर कहा जाता है। ये झील करीब 50 लाख साल से भी ज्यादा पुरानी है। ये ही नहीं इस झील का कई पुराणों और वेदों में भी जिक्र किया गया है।
वहीं अगर आप कम बजट में किसी रहस्यमयी जगह का दीदार करना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है। यहां पर आप अपनी फैमिली के साथ पिकनिक के लिए भी आ सकते हैं। इस झील के पास एक छोटा सा मंदिर है, जो सरोवर के एकदम किनारे पर बना हुआ है। इस मंदिर से आप पूरे सरोवर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इस झील के आसपास कई सारे व्यू प्वाइंट है, जहां पर आप अपनी फोटोज भी क्लिक करवा सकते हैं।
ये पॉइंट फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन माने गए हैं। वहीं इस सरोवर के आसपास कई गांव है, जहां पर आप कई चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप इस जगह के अलावा महाराष्ट्र की कई जगहों पर कम बजट में घूम सकते हैं। अगर आप महाराष्ट्र में 5 से 6 दिन का टूर करने के लिए जाते हैं, तो लोनावला और खंडाला एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। ये मुंबई और पुणे के पास बनी एक खूबसूरत जगह है। इसके अलावा आप पंचगनी भी जा सकते हैं। यहां आप घने जंगलों के बीच एक सुंदर हिल स्टेशन का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप सावन के महीने में महाराष्ट्र जाते हैं, तो यहां 12 ज्योतिर्लिंग में से एक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मौजूद है। जहां आप दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के पास में शिरडी धाम है, जहां पर बाबा साईं नाथ का खूबसूरत मंदिर है। और इतना ही नहीं आप महाराष्ट्र में नागपुर जा सकते हैं। इन सभी जगहों के अलावा अगर आप पशु और पक्षी प्रेमी हैं, तो मुंबई के पास मौजूद पिकनिक और वॉकिंग के लिए संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परफेक्ट माना गया है। आप बच्चों के साथ यहां जा सकते हैं। अगर आप ऐतिहासिक चीजों को देखना पसंद करते हैं, तो महाराष्ट्र में दौलताबाद का किला है, जहां आप परिवार वालों के साथ जा सकते हैं।

admin

Recent Posts

श्री हनुमान चालीसा। Hanuman Chalisa Hindi

दोहा : श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो…

2 hours ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़े…

3 hours ago

ट्रंप के Air Force One पर मंडराया मिसाइल का खतरा, गुपचुप बदला गया विमान

जुलाई 2026 में तुर्की की राजधानी अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति…

3 hours ago

हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर सियासी घमासान, संसद तक पहुंचा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई ‘विजय शंखनाद…

4 hours ago

दशहरी-लंगड़ा आम के बाद अब दुबई पहुंचा 10 क्विंटल शहद, किसानों के चेहरे खिले

 नई दिल्ली दशहरी और लंगड़ा आम के बाद अब दुबई के बाजारों में भारतीय शहद…

5 hours ago

‘इस्लामिक NATO’ जैसा था बगदाद पैक्ट, जंग छिड़ी तो पाकिस्तान को नहीं मिली मदद; ऐसे टूटा गठबंधन

 नई दिल्ली 6 सितंबर 1965. पाकिस्तान को लगा अरब के उसके देश उसके साथ उतरेंगे.…

5 hours ago