राजस्थान में गुरुवार की तड़के सुबह सिरोही जिले के आबू रोड क्षेत्र के किवरली के पास एक हादसा हो गया जिसमें महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मृतकों में बच्चे भी शामिल है। वहीं, इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए है। महिला को प्रथामिक उपचार के बाद सिरोही हायद ट्रीटमेंट के लिए रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि, जालोर निवासी कार में सवार होकर अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे तभी नेशनल हाईवे 27 पर किवरली के पास आगे से चल रहे ट्रोले से कार की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार 4 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 2 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, इस दुर्घटना में एक महिला भी घायल हो गई है जिसका उपचार जारी है।
वहीं, सिरोही जिले के आबू रोड हादे में जिन छह लोगों की मौत हुई उनमें पति- पत्नी और बेटा भी शामिल है। किवरली मे हुए सड़क हादसे मे सभी मृतक जालोर जिले के निवासी हैं। सभी प्रजापत समाज से हैं। बता दें कि, इस हादसे में एक परिवार के नारायण प्रजापत (58), उनकी पत्नी पोशी देवी (55) और उनका पुत्र दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारो का वास जालोर, चालक कालूराम (40) पुत्र प्रकाश चांदराई जालोर, यशराम (4) पुत्र कालूराम चांदराई, जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत शामिल है।
जबकि, इसके अलावा दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज निवासी जालोर इस हादसे में घायल हैं, जिनका सिरोही के अस्पताल में उपचार जारी है. कार मे कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें 6 की मौत हो गई।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…