Categories: Uncategorized

Navaratri: नवरात्रि में घूमना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं, माता रानी की कृपा के साथ मिलेगा आनंद, यहां देखने को मिलेगी नवरात्रि की विशेष धूम।

Navaratri: नवरात्रि में घूमना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं

हांजी कहां… नवरात्रि का पर्व आ गया है, सोच लिय़ा है मां की पूजा अर्चना कैसे करेंगे। या अभी सोच ही रहे हैं और एक और चीज जो आप सोच रहे होंगे वो है कहां मिलेगी नवरात्र में गजब की धूम। जहां जाकर आप नवरात्र में पूरा पूरा इन्जॉय कर सकेंगे। क्योंकि हमें पता ही है कि, सनातन काल से ही हिन्दू धर्म में मां दुर्गा की पूजा-पाठ पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। और भक्तगण इन नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपो का आशीर्वाद प्राप्त होता है, इसिलिए नवरात्रि में हर तरफ माहौल भक्तिमय हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि में कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और मां दुर्गा के दर्शन करना चाहते हैं तो आप को जो जगह आज की इस वीडियो में मैं बताने वाली हूं वहां जाकर आप माता के दर्शन करने के साथ-साथ एक ऊर्जावान वातावरण भी प्राप्त करेंगे।
तो चलिए, इन नौ दिनों को कैसे आप पूरा-पूरा इन्जॉय कर सकते हैं वो हम आपको आज बताते हैं, और साथ ही ये भी बताएंगें कि, नवरात्र में किस जगह पर आपको सबसे ज्यादा नवरात्र की धूम देखने को मिलेगी। नवरात्रि में अक्सर आपने सुना होगा कि, कोलकता का जिक्र नवरात्रि में बहुत ज्यादा सुनने को मिलेगा। यहां नवरात्रि में सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। तो आप भी कोलकता में इन जगहों पर दुर्गा पूजा देखने और भक्तिमय होने के लिए ज़रूर पहुंचें

कोलकाता में घूमने की जगहें
• बागबाजार दुर्गा पंडाल
• बन्दुमहल क्लब
• श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब
• संतोष मित्रा स्क्वायर

वहीं, नवरात्रि के दिनों में अगर दुर्गा पूजा का भव्य नज़ारा देखना हो, डांडिया और गरबा देखना हो तो एक बार अहमदाबाद ज़रूर घूमने जाएं। कहा जाता है कि, अलग-अलग पूजा पंडाल में यहां पूरे नौ दिन इस नृत्य का आयोजन होता है। डांडिया या गरबा में आप भी हिस्सा ले सकते हैं।

अहमदाबाद में घूमने की जगहें
• मिर्ची रॉक एन ढोल
• गरबा एट GMDC ग्राउंड
• स्ट्रीट गरबा ऑफ़ अहमदाबाद
• श्री मात वैष्णो देवी तीर्थधाम

नवरात्रि के पावन दिनों में घूमने के लिए राजधानी दिल्ली भी एक बेहतरीन जगह है। दिल्ली के अलग-अलग दुर्गा मंदिरों में नवरात्रि के दिनों में एक अलग ही नज़ारा होता है। यहां स्थित मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम से लेकर गरबा और डांडिया का भी आयोजन होता है।

दिल्ली में घूमने की जगहें
• कालकाजी मंदिर
• श्री शीतला माता मंदिर
• छतरपुर मंदिर
• योगमाया मंदिर

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago