अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिय़ा है। दरअसल सीएम योगी राज सदन में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी तीन पीढ़ियों ने श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया। हम सत्ता के लिए नहीं आए हैं।
‘राम मंदिर के लिए सत्ता गंवानी भी पड़ी तो कोई समस्या नहीं’
अगर राम मंदिर के लिए सत्ता गंवानी भी पड़ी तो कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान से चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में आज दीपोत्सव बड़ा फेस्टिवल बन गया है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हमने दीपोत्सव शुरू किया तो अनेक थी चुनौती। ऐसी धारणा थी कि मुख्यमंत्री के रूप में अयोध्या जाने से विवाद खड़ा होता है। एक वर्ग ऐसा था जिसने कहा कि आप जाएंगे तो राम मंदिर की बात होगी। हमने कहा सत्ता के लिए कौन आया था। अगर राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ी तो नहीं होनी चाहिए कोई समस्या।
विरासत और विकास को एक साथ जोड़ा
सीएम ने आग कहा, आज लाखों श्रद्धालु अयोध्या आते हैं , पहले लोग यहां आना चाहते थे लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण लोग नहीं आते थे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने विरासत और विकास को एक साथ जोड़ दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह हमला अपरोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर किया।
सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन
बता दें की सोमवार को मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किये। साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि विरासत और विकास के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ने श्रद्धालुओं के लिए श्री राम मंदिर के दर्शन करना संभव बनाया है।
‘अयोध्या भारत की सनातन भूमि का आधार है’
उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहा कि अयोध्या भारत की सनातन भूमि का आधार है। सीएम ने कहा, ‘लंबे समय से यह सनातन धर्म की प्रेरणा रही है। अयोध्या संस्कृति की सबसे पहली भूमि है। इसी अयोध्या में भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम की भूमि पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम अद्भुत है। सीएम योगी ने कहा कि यह ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश है, यहां नीति बनाकर बिना भेदभाव के समाज के हर एक तबके के लिए आर्थिक स्वावलंबन के काम किए जा रहे हैं।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…