नागपुर हिंसा: दंगाइयों से वसूली जाएगी नुकसान की कीमत

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी सीएम योगी के स्टाइल में नजर आए। दरअसल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का तरिका अपनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान नुकसान पहुंचाई गई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी और भुगतान न करने पर उनकी संपत्तियों को जब्त कर बेचा जाएगा…गौरतलब है कि सीएम फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

नागपुर हिंसा के 104 दंगाइयों की पहचान की गई

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के वीडियो और फुटेज का विश्लेषण करने के बाद अब तक 104 दंगाइयों की पहचान की गई है, और कानून के अनुसार 12 नाबालिगों सहित 92 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने दंगे को लेकर पोस्ट किया है।

दंगाइयों से वसूलेगी जाएगी नुकसान की कीमत

उन पर भी दंगे भड़काने के आरोपों में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दंगे भड़काने वाले पॉडकास्ट की भी जांच की जा रही है। हिंसा के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसकी वसूली दंगाइयों से की जाएगी। अगर उन्होंने पैसे नहीं भरे तो उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन्हें बेचकर नुकसान की भरपाई होगी। सरकार उन लोगों की मदद करेगी जिनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अगले सात दिनों में हम ऐसे लोगों को आर्थिक मदद देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंटरनेट से पाबंदी हटाने पर विचार किया जा रहा है

इसके अलावा सीएम फडणवीस ने कहा कि जल्द ही इंटरनेट से पाबंदी हटाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, छेड़छाड़ की खबरों को उन्होंने झूठा बताया>  मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह कहना गलत है कि नागपुर में हुई हिंसा खुफिया विफलता थी। इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि नागपुर हिंसा में कोई विदेशी या बांग्लादेशी एंगल है। इसकी भी हम जांच कर रहे हैं।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

19 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago