मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर एसटीएफ जबलपुर के वनरक्षक तौहेल को किया सम्मानित

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आज आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) जबलपुर इकाई के वनरक्षक  संदीप कुमार तौहेल को उत्कृष्ट वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), मध्यप्रदेश के अंतर्गत कार्यरत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स राज्य में वन्यप्राणी अपराधों की रोकथाम और अन्वेषण (Investigation) की शीर्ष संस्था है। पुलिस विभाग की एसटीएफ, एटीएस और सीआईडी की तर्ज पर काम करने वाली इस विशेष इकाई का कार्यक्षेत्र केवल संरक्षित क्षेत्रों (टाइगर रिजर्व व राष्ट्रीय उद्यान) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में फैला हुआ है।

वर्ष 2008 में ‘एंटीपोचिंग स्क्वाड’ के रूप में स्थापित और बाद में एसटीएसएफ के रूप में पुनर्गठित इस संस्था की चार क्षेत्रीय इकाइयाँ (भोपाल, इंदौर, जबलपुर और शिवपुरी) निरंतर सक्रिय हैं। एसटीएसएफ द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करी के खिलाफ किए गए असाधारण प्रयासों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन (इंटरपोल) द्वारा भी 4 बार सम्मानित किया जा चुका है।

इसी निरंतर उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए वनरक्षक  तौहेल को उनके उच्च कोटि के अन्वेषण और समर्पण के लिए राज्य स्तर पर यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है। नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी…

52 minutes ago

एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

टोक्यो नागोया में एशियन गेम्स 2026 का धमाकेदार आगाज हो गया है. जापान के मिजुहो…

1 hour ago

बांग्लादेश में 7 धमाकों से दहशत, 200 जगहों पर देसी बम मिलने से मचा हड़कंप

ढाका  बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक के बाद एक हुए कई धमाकों और आगजनी…

2 hours ago

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

रायपुर: नवा रायपुर अब केवल आधुनिक शहर के रूप में नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव…

2 hours ago