देश

प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे सांसद, बढ़ती कीमत पर सरकार को घेरा

बढ़ती प्याज की कीमतों पर संसद में विरोध प्रदर्शन

देश भर में प्याज की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से जनता के साथ-साथ अब यह मुद्दा संसद में भी उठाया जा रहा है। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने प्याज की माला पहनकर संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने सरकार से प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की और नारेबाजी की: “किसान को एमएसपी दो” और “किसानों से अन्याय बंद करो।”

प्याज की कीमतों में उछाल और जनता की परेशानी

प्याज की कीमतों में इस समय असाधारण वृद्धि देखी जा रही है, जिसके चलते यह 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में इसके दाम और बढ़ने की आशंका है। इस बढ़ती कीमत ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सांसदों ने सरकार से इस समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग की।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का आरोप

शिवसेना उद्धव गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तक नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के किसानों को प्याज का निर्यात करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि गुजरात के किसानों को यह सुविधा दी गई है।

चालू वित्त वर्ष में प्याज का निर्यात

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने लोकसभा में बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 2.6 लाख टन प्याज का निर्यात किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चार मई, 2024 से प्याज पर प्रतिबंध हटा लिया है और 550 डॉलर प्रति टन के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) और 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के साथ निर्यात की अनुमति दी है। पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 16.07 लाख टन प्याज का निर्यात किया था।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago