Categories: Uncategorized

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागृह भोपाल में इस वर्ष के “एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन पोर्टल लांच किया। साथ ही “जल स्रोतों का प्रदूषण नियंत्रण” विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया

वहीं, पीएचडी छात्रवृत्ति एवं मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार का वितरण भी किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण की ओर से तैयार प्रदेश के वेटलैण्ड एटलस का विमोचन किया। सीएम ने इकाइयों और संस्थानों को “मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण’’ पुरस्कार का वितरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित “एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन पोर्टल (IEMS)” का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

वहीं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में बताया कि, प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है।वहीं उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र सरकार के साथ तापी मेगा रिचार्ज परियोजना पर सहमति बन चुकी है। इस परियोजना के अंतर्गत बांध निर्माण कर प्राकृतिक रूप से भू-जल को रिचार्ज किया जाएगा। जल भंडारण क्षेत्र में यह एक अभिनव और अनोखा प्रयोग सिद्ध होगा
वहीं, सीएम ने कहा कि, देशभर में सबसे ज्यादा नदियां मध्यप्रदेश से प्रवाहित होती है, जिसका लाभ पूरे को प्राप्त हो रहा है। वहीं, कार्यक्रम के आखिर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव पर्यावरण नवनीत मोहन कोठारी, एप्को के कार्यपालिक संचालक श्रीमन शुक्ला, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अच्युतानंद मिश्रा, पर्यावरणविद्, इकाइयों, संस्थानों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

10 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

11 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

11 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

14 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago