सोना-चांदी के बढ़ गए भाव, आज फिर सोना इतना हुआ महंगा

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अहम खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में जुलाई के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दरों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव एक बार फिर बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1.43 लाख रुपये के पार पहुंच गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक, 2 जुलाई की सुबह 24 कैरेट शुद्ध सोने (999 प्योरिटी) की कीमत 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक दर्ज की गई। इससे पहले 1 जुलाई की शाम को इसका भाव करीब 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन में सोने की कीमत में अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

ताजा रेट के अनुसार, 23 कैरेट (995 प्योरिटी) सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1.42 लाख रुपये से अधिक है। वहीं, 22 कैरेट (916 प्योरिटी) सोना 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा अन्य शुद्धता वाले सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से खरीदारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह और शाम सोने और चांदी के ताजा भाव जारी करता है। ये दरें पूरे देश के सर्राफा बाजार के लिए एक मानक मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान से मचा बवाल, बना नया Instagram पेज

15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में इस्तेमाल किया गया…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में उमस से बढ़ी परेशानी, इस दिन बारिश होने के आसार

दिल्ली-NCR में रविवार को बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी…

4 hours ago

वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का साफ रुख, बोले- सम्मान करूंगा, गाऊंगा नहीं

वंदे मातरम् को लेकर देश में चल रहे सियासी विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान…

5 hours ago

जाह्नवी कंदुला को मिला न्याय, सिएटल हादसे में परिवार को ₹262 करोड़ का नागरिक समझौता

अमेरिका के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला के परिवार को बड़ी कानूनी जीत मिली…

5 hours ago

भारत में बना जेट इंजन वाला ‘सुसाइड ड्रोन दिव्यास्त्र MK3’, पहली टेस्टिंग सफल

भारत के डिफेंस सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर…

6 hours ago

LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, सर्वर ठप… लोगों की बढ़ने लगी भीड़, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका

घरेलू LPG ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। जिन लोगों ने अभी तक अपना…

6 hours ago