हरियाणा

Molestation: अस्पताल में एयर होस्टेस से हुआ यौन शोषण, गुरुग्राम के नामी अस्पताल का है पूरा मामला, वारदात के वक्त वेंटिलेटर पर थी पीड़िता।

Molestation: अस्पताल में एयर होस्टेस से हुआ यौन शोषण

हरियाणा की साइबर सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां महिला सुरक्षा के सभी दावे फेल नजर आ रहे हैं… क्योंकि, अगर अस्पताल के आईसीयू में भी एक महिला सुरक्षित नहीं है, तो कहां ही सुरिक्षत होगी….और जब अस्तपाल एक नामी ग्रामी हो, तो सुरक्षा भी कई गुणा बढ़ जानी चाहिए… लेकिन, गुरुग्राम के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ उस वक्त यौन उत्पीड़न हुआ। जब एयर होस्टेस आईसीयू में वेंटेलेटर पर थीं…जिसकी वजह से वो विरोध भी नहीं कर सकी।

इतना ही नहीं, अस्पताल से 13 अप्रैल को डिस्चार्ज होने के बाद एयर होस्टेस ने पति को बताया कि, किस तरह से अस्पताल का एक मेल स्टाफ एयर होस्टेस के प्राइवेट पार्ट छू रहा था, और उस वक्त वहां दो महिला नर्स भी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

46 वर्षीय एयर होस्टेज ने शिकायत में बताया कि, वो कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी थी। इस दौरान स्वीमिंग पूल में डूबने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एयर होस्टेस के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

एयर होस्टेस ने अपने बयान में बताया कि, 5 अप्रैल को उसे गुरुग्राम में ही एक बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। 6 अप्रैल को अस्पताल के ही एक मेल स्टाफ ने उससे छेड़छाड़ की। उस वक्त वहां खड़ी फीमेल स्टाफ की 2 मेंबर देखती रहीं। वो उस वक्त बेहोशी की हालत में थी। और उसे सब महसूस हो रहा था, लेकिन वेंटिलेटर पर होने की वजह से वो कुछ बोल नहीं सकी।

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत दर्ज करी मामले की जांच शुरू कर दी है,,जिसके जानकारी गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने दी…
बाइट- संदीप कुमार, पीआरओ, गुरुग्राम पुलिस

वहीं, अस्पताल प्रबंधन की माने तो – सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं, और जांच में पूलिस का पूरा सहोयग किया जा रहा है… लेकिन सवाल अभी भी बरकार है, कि, महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित कैसे किया जाएगा….

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago