हेल्थ

DARK CIRCLES: क्या आप भी हैं डार्क सर्कल्स से काफी परेशान, अब चुटकियों में गायब हो जाएंगे डार्क सर्कल्स, आंखों के नीचे स्कीन होगी ग्लोइंग और शाइन

DARK CIRCLES: क्या आप भी हैं डार्क सर्कल्स से काफी परेशान

क्या आप भी परेशान हैं तरह-तरह के केमिकल प्रॉडक्ट्स यूज कर करके और ना जाने इन प्रॉडक्ट्स पर आप कितना ही पैसा फूंक चुके है। लेकिन इनका रिजल्ट बिल्कुल जीरो.. वैसे एक बात यहां जो नोटिस करने वाली है वो है कि, जब आप इन केमिकल प्रॉडक्ट्स का यूज करते है… तो कुछ टाइम तक इनका असर अच्छा दिखता है, लेकिन प्रॉडक्ट्स का यूज बंद करते ही दोबारा से वंही सब प्रॉब्लमस हमें देखने को मिलती है।

और देखिए आज कल सोशल मीडिया का जमाना है और लोग रात रात तक अपने फोन चलाते हैं, जिसका खामियाजा उनकी आंखों को और स्किन को भी भुगतना पड़ता है। वहीं खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं

आमतौर पर ये थकान, नींद की कमी, स्ट्रेस और पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बाजार में कई केमिकल प्रॉडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इनकी तुलना में, कुछ ऑयल इन्हें कम करने और आंखों को फ्रेशनेस देने में ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

ये तेल स्किन को पोषण देकर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। तो आइए आपको बताती हूं आंखों के नीचे काले घेरों को कम करने वाले कुछ बेस्ट ऑयल

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए ऑयल

• बादाम तेल- बादाम का तेल विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आंखों की सेंसिटिव स्किन को पोषण देता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है। इसे हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
• नारियल तेल- नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो स्किन को डीप नरिशमेंट देते हैं और डार्क सर्कल्स को कम करते हैं। इसे रातभर लगाने से बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं।
• अरंडी का तेल- अरंडी का तेल स्किन की गहराई से सफाई करता है और हाइड्रेट करता है। इसमें राइसिनोलेक एसिड होता है, जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने और स्किन की बनावट को सुधारने में सहायक होता है।
• जैतून का तेल- जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को मॉइश्चराइज करता है और डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे कम करता है।
• विटामिन-ई ऑयल- विटामिन-ई ऑयल स्किन की मरम्मत और रिजुविनेट करने में मदद करता है। ये फ्री रेडिकल्स से लड़कर डार्क सर्कल्स को हल्का करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
• आर्गन ऑयल- आर्गन ऑयल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाकर डार्क सर्कल्स को कम करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट कोमल और शाइनी बनती है।
• गुलाब का तेल- गुलाब के तेल में विटामिन-ए, सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो काले घेरों को हल्का करके स्किन की रंगत को सुधारते हैं।
• टी ट्री ऑयल- टी ट्री ऑयल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो डार्क सर्कल्स और सूजन को कम करता है।

इस्तेमाल का तरीका

ऑयल को हल्के हाथों से आंखों के आसपास लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। बेहतर रिजल्ट के लिए रातभर छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे। अगर डार्क सर्कल्स लंबे समय से हैं, तो डॉक्टर से दिखाना बेहतर रहेगा।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

36 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

55 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago