Royal tea: क्या आपने पी है 'शाही' चाय ?
भारत अपने खानपान के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आपको कई तरह के व्यंजन खाने के लिए मिल जाएंगे। उन्हीं में से चाय भी एक है। यहां तो चाय की दीवानगी लोगों में सिर चढ़कर बोलती है। चाय का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे खिल जाते हैं। देश में कई तरह से चाय बनाई जाती है। सर्दी, गर्मी या बरसात, चाय हर मौसम में लोगाें की पसंदीदा होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है।
हालांकि जब बात हो शाही चाय की, तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है। शाही चाय, एक ऐसी रिच और फ्लेवरफुल चाय है जिसमें कई मसालों का मिश्रण होता है। इसमें मलाईदार दूध का तड़का भी लगता है। ऊपर से केसर की खुशबू तो चाय में जान फूंक देती है। अगर आप भी अपनी रोज की चाय को थोड़ा रॉयल टच देना चाहते हैं तो हम आपको शाही चाय बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
शाही चाय बनाने की सामग्री
• फुल क्रीम दूध- 2 कप
• पानी- 1 कप
• चाय पत्ती- 2 छोटे चम्मच
• चीनी- स्वादानुसार
• इलायची- 2 (दरदरी कुटी हुई)
• दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
• अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
• केसर- 4 से 5 धागे
• बादाम- 4-5 (बारीक कटे हुए)
• पिस्ता- 4 से 5 (बारीक कटे हुए)
• लौंग- 2
• गुलाब जल- 2 से 3 बूंद
• मलाई- 1 बड़ा चम्मच
शाही चाय बनाने की विधि
• सबसे पहले एक पतीले में पानी और दूध डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
• जैसे ही इसमें उबाल आ जाए तो उसमें चाय पत्ती, इलायची, दालचीनी, अदरक, लौंग और केसर डाल दें।
• अब चाय को मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक के लिए उबालें ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से चाय में घुल जाए।
• इसके बाद स्वादानुसार चाय में चीनी डालें और 2 से 3 मिनट तक और पकने दें।
• जब चाय अच्छी तरह पक जाए और उसका रंग ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें।
• अब एक छलनी की मदद से कुल्हड़ या कप में चाय को छान लें।
• अब चाय के ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और एक चम्मच मलाई सजाएं। चाहें तो गुलाब जल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
• शाही चाय में फुल क्रीम दूध ही इस्तेमाल करें। इससे चाय का टेस्ट और टेक्सचर रिच बना रहता है।
• अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी सौंफ भी डाल सकते हैं। इससे चाय का फ्लेवर और निखरता है।
• यह चाय खास मौकों, मेहमानों के स्वागत या फिर खुद को रॉयल फील कराने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Jaipur Dhanteras 2026: राजस्थान की राजधानी जयपुर में धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई।…
Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धा और…
Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में युवा नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर…
Khatu Shyam Temple Darshan Timing: दिवाली के मौके पर राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम…
Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में कम बारिश और अकाल की आशंका…
नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप…