Categories: Uncategorized

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर भाजपा समाज हित का कार्य कर रही है

हरियाणा में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार समाज हित का कार्य कर रही है और शोषितों, पीड़ितों और दलितों को मजबूत करने का काम कर रही हैं । मोदी जी बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटे हैं । बाबा साहेब सामाजिक क्रांति के महानायक थे और संविधान के माध्यम से बाबा साहब ने समानता और स्वतंत्रता का जो अधिकार दिया है वो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की मूल आधारशिला है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने सदा बाबा साहेब का अपमान किया, बाबा साहेब को संविधान सभा और लोकसभा से दूर रखने की साजिश रची और उनकी मृत्यु के बाद उनका कोई स्मारक तक नहीं बनने दिया । भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े 5 स्थलों -पंचतीर्थ- को विकसित करने का काम किया। बाबा साहेब जयंती के तहत बल्लभगढ़ में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बाबा साहेब के विचारों व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। श्री गुर्जर ने बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एन.आई.टी विधायक सतीश फागना, बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सहित दलित समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्धजन और भाजपा मंडल अध्यक्ष, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बल्लभगढ़ के जिला प्रभारी कमल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को मसीहा कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने दलितों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष किया और उन्हें न्याय और समानता दिलाई। बल्लभगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश के लिए संविधान लिखा और दलितों के सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाई। इस अवसर पर विजय लोहिया, ⁠नीरा तोमर, ⁠हुकम सिंह भाटी, ⁠धर्म चौधरी, ⁠आर एन सिंह, ⁠स्वराज भाटी, ⁠मीना भाटी, ⁠जेपी मास्टर, ⁠मान सिंह, कवींद्र चौधरी, चांदनी आज़ाद, ⁠विक्रम अरुआ, ⁠रेणु आर्य, ⁠गीता शर्मा, ⁠प्रदीप टोंगर, ⁠रवि भगत, ⁠कुलदीप मथारू, ⁠संदीप भड़ाना, ⁠सुशील कुमार, ⁠प्रदीप दायमा, ⁠भगवान सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-Modi 3.0: मोदी 3.0 की ये बड़ी उपलब्धियां, आधिकारिक हैंडल पर शेयर की वीडियो, देश में जल्द आने वाला है UCC ?

admin

Recent Posts

Nifty 50 में बड़ा बदलाव: करीब 3 दशक बाद Wipro बाहर, BSE की हुई एंट्री

 नई दिल्ली शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है.…

36 minutes ago

ODI World Cup 2027: 10 टीमें हुईं कन्फर्म, जानें किन देशों ने पक्की की जगह

मुंबई  अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले…

36 minutes ago

2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, अफगानिस्तान ने पक्की की सीधे एंट्री

  नई दिल्ली दो बार की वनडे विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के…

36 minutes ago

बस्तर में केबल व्यवस्था से बिजली चोरी पर लगी रोक, बिजली विभाग को मिली बड़ी राहत

जगदलपुर. बस्तर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की केबल लाइन व्यवस्था असर…

37 minutes ago

क्या पाकिस्तान में तख्तापलट की तैयारी कर रहे हैं आसिम मुनीर? चौतरफा संकट के बीच बढ़ी हलचल

इस्लामबाद  पाकिस्तान इस वक्त चौतरफा जल रहा है। पहले से आर्थिक बदहाली झेल रहे पाकिस्तान…

38 minutes ago

CG में 3 दिन बाद फिर जोर पकड़ेगा मानसून, आज रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार…

38 minutes ago