हरियाणा

CYBER FRAUD: ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा ठगी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

CYBER FRAUD: ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा ठगी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: आजकल के तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला में ट्रेडिंग के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने 5 आरोपी आकाश, अंकित, प्रदीप, डोनाल्ड बेंजामिन , साहिल गुप्ता को कानपुर व 2 आरोपी प्रताप सिंह व मनमीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल में पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फेसबुक अकाउंट पर सर्फिंग करते हुए एक ग्रुप मिला जो शेयर मार्केट ट्रेडिंग के लिए सलाह देता था। शिकायतकर्ता उस ग्रुप में जुड़ गया जिसके बाद ग्रुप के एडमिन के द्वारा उनको कॉल कर ट्रेडिंग कर मुनाफे का लालच दिया, जिस लालच में आकर शिकायतकर्ता ने 5000 रूपये से ट्रेडिंग करना शुरू करने के लिए हां कर दी। बाद में लिंक के जरिए एक एप पर शिकायकर्ता का अकाउंट खोला गया तथा विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग में कुल 29,06,400 रुपए ट्रांसफर किए गए। ट्रेडिंग एप में मूल राशि के रूप में 1,56,57,053 रूपये और उस पर ट्रेडिंग का लाभ दिखाया जा रहा था जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकलने चाहे तो ठगो द्वारा पूरे लाभ का 20 प्रतिशत कमीशन मांगा, बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया है जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश वासी किदवई नगर कानपुर U.P., अंकित जायसवाल वासी बिरहाना रोड कानपुर U.P., प्रदीप तिवारी वासी कीड़े नगर U.P., डोनाल्ड बेन्जामीन वासी जार्जमऊ कानपुर U.P. व साहिल गुप्ता वासी शिवकटरा कानपुर U.P. को कानपुर तथा मनमीत व प्रताप सिंह वासी निलौटी निहाज़ विहार दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश खाताधारक है आकाश , अंकित व प्रदीप की कानपुर U.P स्थित एक मेडिकल मार्केट में अलग अलग जनरल स्टोर है, वहीं डोनाल्ड बैंक से लोन दिलाने का काम करता है , साहिल की अपनी कॉस्मेटिक की दुकान कानपुर में है। साहिल व डोनाल्ड की जानकारी मंजीत व प्रताप सिंह वासियान दिल्ली से है।

अंकित व प्रदीप ने साहिल के कहने पर आकाश का खाता उपलब्ध कराया था, जिस पर डोनाल्ड आकाश को साथ लेकर प्रताप सिंह के पास दिल्ली गया था, जहां पर प्रताप सिंह ने दोनों की रहने की व्यवस्था की तथा आकाश को मनमीत से मिलवाया । इसके उपरान्त मनमीत ने आकाश को खाते सहित आगे ठगो के पास भेजने की व्यवस्था की। जहां पर ठगो ने आकाश के खाते में ठगी के पैसे डलवाएं। आरोपी आकाश के खाते में ठगी के 16,50,000 रुपए आए थे।
सभी 7 आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago