भतीजे आकाश आनंद पर मायावती की कार्रवाई, छीन लिए सारे पद

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। मायावती के इस कदम के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है। हांलाकि बसपा सुप्रीमो ने अपने भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। दरअसल, बीते दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया था। वहीं अब इस कार्रवाई के बाद चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा दफ्तर पर रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में मायावती के भतीजे आकाश आनंद और ईशान को छोड़कर बाकी सभी नेता मौजूद रहे। आकाश के बैठक में शामिल न होने के बाद से तमाम तरह की अटकलें लगने लगी थी। बैठक खत्म होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

2023 को आकाश आनंद को बताया था उत्‍तराधिकारी

मायावती के ताजा फैसले से आकाश आनंद के खेमे में सन्नाटा छा गया है। बता दें कि आकाश आनंद को 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्‍मेदारी दी थी। 10 दिसम्‍बर 2023 को आकाश आनंद को उन्‍होंने अपना उत्‍तराधिकारी घोषित किया था। पिछले साल मई में लोकसभा चुनाव के दौरान विवादित भाषण देने पर उन्‍होंने आकाश को अपरिपक्व बताते हुए सभी पदों से हटा दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही जून महीने की 23 तारीख को उन्‍होंने बसपा की बैठक में आकाश आनंद को फिर से नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया था। इसके साथ यह माना जा रहा था कि आकाश ही उनके उत्‍तराधिकारी हैं।

मेरे जीतेजी किसी कोई भी उत्तराधिकारी नहीं

मायावती ने साफ साफ कहा कि जीतेजी वो किसी को भी अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करेंगी। जो लोग मेरे नाम का दुरुपयोग कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम करेंगे, उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। बता दें कि बीएसपी की लखनऊ में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश सहित आल-इंडिया लेवल के सभी छोटे-बड़े पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभिन्न स्तर पर पार्टी संगठन की तैयारियों, कैडर के आधार पर जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के अलावा पार्टी को हर स्तर पर मज़बूत करने के निर्देश दिये गए।  बहुजन समाज पार्टी इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रही है। बीते कुछ सालों में पार्टी की हालत बहुत ख़राब हो गई है. चुनाव-दर-चुनाव बीएसपी का ग्राफ़ गिरता जा रहा है। बीएसपी अपने सबसे मज़बूत गढ़ में सबसे संकट में है। आज़ाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर रावण विकल्प बन कर उभर रहे हैं। ऐसे में अब पार्टी में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago