फ़ूड

Nashik: फूड लवर्स के लिए नासिक है बेस्ट, हर फूड में मिलेगा बेमिसाल जायका, महाराष्ट्रियन स्वाद के लिए नासिक आएं।

Nashik: फूड लवर्स के लिए नासिक है बेस्ट

क्या आप जानते हैं, एक ऐसा शहर है जो खाने पीने के शौक़ीनों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। जी है एक ऐसा शहर जहां जाकर आप सिर्फ कहने वाले है वाह मजे ही आ गए। ये खाकर तो और ऐसा नहीं किसी एक चीज को खाकर आपको ये महसूस हो यहां पर आप किसी भी खाने की चीज को खाएंगें तो आपके मुंह से वाह-वाह ही निकलेगी।

अब आप सोच रहे होंगे कि, आखिर मैं किस जगह की बात कर रही हूं तो ये एक ऐसी जगह है, जिसे कभी कोई अंगूर की राजधानी कहता है, तो कुछ लोग इसे मंदिरों की नगरी भी मानते है। वहीं, आपको बता दूं कि, ये एक ऐसा शहर है जो गोदावरी नदी के तट पर बसा हुआ है।

और इस शहर को इस शहर का भोजन ही खास बनाता है। और तो औऱ आपको मसालों का जो स्वाद यहां मिलेगा, वो पूरे भारत में शायद आपको कहीं भी ना मिले। इतना ही नहीं यहां की पूरणपोली तो आपके स्वाद को एक अलग लेवल पर ही लेकर जाएगी।

और वो खाकर आपका पेट ही नहीं बल्कि मन भी खुश हो जाएगा। वो कहते हैं ना, जैसा खाएं अन्न वैसा हो जाएं मन। बहुत हो गया ना अब आपके सब्र का बांध भी टूटने को होगा। रूको रूको तो मैं बता ही देती हूं मैं बात कर रही हूं महाराष्ट्र के दिल में बसे नासिक की।

नासिक में आप न सिर्फ मिसल पाव का लुत्फ उठा सकते हैं, बल्कि महाराष्ट्र के खानदेशी स्वाद और स्वादिष्ट मुगलई व्यंजनों के रस से भी रूबरू हो सकते है।

नासिक में आपको जहां एक और ताजे फल, सब्जियां और अलग अलग किस्मों के मसालें देखने को मिलेंगे तो वही इनका स्वाद आपके खाने को दोगुना मजेदार बना देता है, प्याज और खड़े मसालों से तैयार हुई तीखी करी मिसल पाव यहां की गलियां में दम भरती हैं, तो वहीं पारंपरिक महाराष्ट्रियन भोजन झुनका-भाखरी देसी स्वाद की पूर्ति करने में अलग ही भूमिका निभाता है, जिसमें बाजरा या ज्वार के आटे की रोटी (भाकरी) और बेसन (झुनका) से बनी मसालेदार करी शामिल है।

मटन-भाकरी की तो बात ही अलग है इसकी जोड़ी के तो कहने ही क्या, मटन भाकरी यहां खड़े प्याज और मिर्च के साथ परोसी जाती है। और पूरणपोली और आमरस तो यहां पर मीठे की शान है। गुड़-घी से तैयार पूरणपोली जब महकती है तो पेट भरे होने के बाद भी एक और खाने से न तो हाथ रुकते हैं और ना ही मन भरता है।

वहीं, अगर बात करें, कुछ और अन्य मिठाइयों की तो पूरे नासिक में एक फेमस है बुधा हलवाई की जलेबी। स्थानीय लोग यहां मीठे की क्रेविंग शांत करने रोजाना आते हैं तो वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के लिए भी ये एक टूरिस्ट स्पॉट है। यहां की जलेबी-फाफड़ा से लेकर ढोकला और फरसाण के लिए लोग दूर-दूर से आकर इसका स्वाद चखते हैं, और अपनों के लिए लेकर भी जाते हैं। तो ये हमने आपको बता दिया कि, महाराष्ट्र का नासिक आपको खाने की अलग अलग वैरायटी देने वाला है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा आप कब जा रहे है यहां के खाने का स्वाद लेने।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

6 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago