फ़ूड

MATAR SAMOSA: घर पर आसानी से बनाएं मटर समोसे, हेल्दी के साथ-साथ स्वाद भी बेमिसाल, नाश्ते में जरूर ट्राई करें मटर समोसा।

MATAR SAMOSA: घर पर आसानी से बनाएं मटर समोसे

खाना- खाना- खाना हर टाइम सिर्फ खाने के बारे में सोच रहे हो, तो आबाद हो तुम क्योंकि मुझे तो लगता है खाना और सोना दुनिया में सबसे बेस्ट है, अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो कमेंट करके मुझे जरूर बताइएगा। तो देखिए अगर बहुत बड़े फूडी हो तो आपको हर समय कुछ ना कुछ खाने की क्रेविंग तो होती ही रहती होगी और वो क्रेविंग खाना खाने से तो पूरी नहीं होती। कुछ ना कुछ स्नैक्स में ही एड किया जा सकता है

 

और आज हम आपको एक ऐसी चीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है और हर किसी को बेहद पसंद भी आते हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि, आखिर मैं आपको किस चीज की रेसिपी बताने जा रही हूं तो मैं आपको बता रही हूं मटर समोसे की रेसिपी। चाय के साथ गरमा-गरम समोसे का आनंद एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जो हर किसी को पसंद आता है।

ये समोसा खाने में हल्का होता है, और इसे स्नैक्स के रूप में आसानी से एंजॉय किया जा सकता है। इसे आप नाश्ते में,शाम की चाय के साथ या मेहमानों के लिए बनाकर सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं खस्ता और टेस्टी मटर समोसा बनाने की आसान और परफेक्ट रेसिपी को

मटर समोसा बनाने की सामग्री :

• 2 कप मैदा
• 4 बड़े चम्मच घी या तेल (मोयन के लिए)
• ½ छोटी चम्मच अजवाइन
• पानी (गूंथने के लिए)
• 1 कप हरी मटर (दरदरी पीसी हुई)
• 1 छोटी चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट

• 1 छोटी चम्मच सौंफ
• ½ छोटी चम्मच जीरा
• ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
• ½ छोटी चम्मच गरम मसाला
• ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
• ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• नमक स्वादानुसार

• 2 बड़े चम्मच तेल

मटर समोसा बनाने की विधि :

• सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें। उसमें घी या तेल डालें और अजवाइन और नमक मिलाकर दोनों हाथों से अच्छे से मिक्स करें, अब थोड़ा-थोड़ा नॉर्मल पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 20-25 मिनट के लिए रख दें.

• अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा और सौंफ डालें। जब खुशबू आने लगे, तो इसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर हल्का भूनें। अब दरदरी पिसी हुई हरी मटर डालें और 5-7 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं।
• इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। मसालों को अच्छे से मिलाकर मटर को भूनें।

• अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन से लंबाई में बेल लें। बेलने के बाद इसे बीच से काटकर दो बराबर भागों में बांट लें। इसके बाद एक भाग को कोन के आकार में मोड़ें और किनारों को पानी लगाकर चिपकाएं। अब इसमें तैयार मटर की स्टफिंग भरें और ऊपर का हिस्सा अच्छी तरह बंद कर दें, जिससे समोसा तलते समय खुले नहीं।

• एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए तो समोसे डालकर मीडियम फ्लेम पर तलें। समोसे को गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें। अब तले हुए समोसों को टिशू पेपर पर निकाल लें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
• अब गरमा-गरम मटर समोसे को धनिया-पुदीना की हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ परोसें। अगर आप इसे ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर में भी इसे क्रिस्पी बना सकते हैं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago