ट्रैवल

BAROT GHATI: हसीनवादियों में बसी हिमाचल की बरोट घाटी, शांति और एकांत के लिए एक बार जरूर आएं , बरोट घाटी को जल्दी से कर लो एक्सप्लोर।

BAROT GHATI: हसीनवादियों में बसी हिमाचल की बरोट घाटी

क्या आप हिमाचल गए है। अगर आपको घूमना पसंद है तो जाहिर सी बात है कि आप लोग जरूर ही हिमाचल गए होंगे। लेकिन अब भी हिमाचल की गोद में ऐसे कई राज छिपे है या कहें ऐसी कई जगहें छिपी हुई है जहां जाना तो दूर लोगों को उनके बारे में पता भी नहीं होता। और इतना ही नहीं बहुत कम लोग ऐसी जगहों पर जा पाते है और यहां के हसीन नजारे और अद्भुत दृश्यों का आनंद उठा पाते है।

और यहां पर मिलने वाली शांति की तो बात ही कुछ और है क्योंकि इन जगहों पर लोगों की आवाजाही बिल्कुल कम रहती है तो यहां आपको भीड़ भड़ाका देखने को नहीं मिलेगा। और जाहिर सी बात है कि अगर भीड़ भड़ाका नहीं है तो आप वहां असीम शांति का अनुभव कर सकते है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही घाटी के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में लोगों को आज भी नहीं पता है बता दूं कि ये घाटी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित हम जिस घाटी के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम बरोट घाटी है, जो लोग ऐसे ही जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण हो और टूरिस्ट्स की कम भीड़ देखने को मिले तो उनके लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। बता दें, ये घाटी समुद्र तल से 1,830 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और चमकती नदियों से घिरी हुई है।

अगर आप किसी बात लेकर परेशान हैं और किसी शांत जगह पर छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं, तो बरोट घाटी आया जा सकता है। यहां पर बहने वाली उहल नदी टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करती है। नदी की आवाज आपके मन को शांति अनुभव करवाएगी। यहां बैठकर आपको काफी अच्छा लगेगा। और इतना ही नहीं बरोट घाटी में जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी, वहीं आप यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी देख सकते हैं, जिन लोगों को वाइल्ड लाइफ देखने का शौक है, उनके लिए बरोट घाटी बेस्ट है।

बता दें, यहां का नरगु वाइल्ड लाइफ सेंचुरी उहल नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है। जहां आपको हिमालयन मोनाल, जंगली बिल्लियां, बंदर और काले भालू देखने को मिलेंगे। और तो और आप यहां पर ट्रैकिंग, कैंपिंग और कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, बरोट घाटी में आपको ये सब कुछ करने को मिलेगा। यहां पर आने वाले टूरिस्ट वाटर रैपलिंग, पुल पर चढ़ना, नदी पार करना और फ्लाइंग फॉक्स करना काफी पसंद करते हैं। अब आते हैं मेन बात पर हमने जिस घाटी के बारे में बताया वो आखिर है कहां

बरोट घाटी जिला मुख्यालय मंडी से 65 किमी दूर स्थित है, हिमाचल प्रदेश के मंडी में आने के बाद यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसी के साथ आपको बता दें, शिमला, दार्जिलिंग और नैनीताल जैसे ज्यादा फेमस हिल स्टेशनों की तुलना में बरोट घाटी ज्यादा शांत है। इसी के साथ यहां आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक माना जाता है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago