हरियाणा

फरीदाबाद की कई अनधिकृत औद्योगिक कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 32 अनधिकृत औद्योगिक कॉलोनियों को जल्द कानूनी मान्यता मिलने की उम्मीद है. इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कि गई है. इस निर्णय से 24 हजार उद्योगों और ढाई लाख मजदूरों को राहत मिलेगी. अनधिकृत क्षेत्र घोषित होने के कारण उद्यमियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. फरीदाबाद में सरूरपुर, कृष्णा कॉलोनी, न्यू डीएलएफ, गाजीपुर जैसी कई औद्योगिक कॉलोनियां हैं. न्यू डीएलएफ में लगभग 150 छोटे-बड़े उद्योग हैं, जबकि सरूरपुर में 3200 और कृष्णा कॉलोनी में 1500 उद्योग कार्यरत हैं. इन सभी कॉलोनियों में कुल 24 हजार उद्योग हैं, जिनमें लाखों मजदूर काम करते हैं.

अनधिकृत क्षेत्र होने के कारण इन कॉलोनियों में उद्योग चलाने वाले उद्यमियों को लाइसेंस, बिजली कनेक्शन और नगर निगम की सुविधाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इस स्थिति ने उद्योगों की वृद्धि को बाधित किया था. लेकिन अब मुख्यमंत्री की घोषणा से उद्योग जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है. सीएम ने स्पष्ट किया है कि जो औद्योगिक कॉलोनियां 10 एकड़ से कम क्षेत्र में फैली हुई है, उन्हें नियमित किया जाएगा. सरकार ने नगर निगम और शहरी विकास विभाग को इस निर्णय को लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे दिए हैं.

अनधिकृत कॉलोनियों में संचालित उद्योगों के पास वैध दस्तावेज न होने के कारण उन्हें बैंक लोन प्राप्त करने में कठिनाई होती थी, जिससे पूंजी संकट का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब, नियमितीकरण के बाद बैंकिंग सेवाएं भी सुलभ होंगी. इसके साथ ही, बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधाएं भी कॉलोनियों में उपलब्ध कराई जाएंगी. पिछले दिनों औद्योगिक संस्था लघु उद्योग भारती की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था. इससे पहले भी कई एसोसिएशनों द्वारा इन कॉलोनियों को नियमित करने की मांग की गई थी. सरकार ने अब इस मांग पर ध्यान दिया है और बड़ी राहत प्रदान की है.

ये भी पढ़ें- Volkswegan India में अपने Vehicle Portfolio को अच्छे Level पर expand करने की तैयारी कर रहे है.

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago