बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बीजेपी में शामिल हो गई हैं. वह भी अपने पिता की तरह अब सक्रिय राजनीति का हिस्सा होंगी. उन्होंने बीजेपी में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह हैरान हैं. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं हैरान हूं…भगवान की योजना के बारे में कोई नहीं जानता. मुझे नहीं लगता था कि यह आज या फिर इतनी जल्दी होगा. मुझे लगा था कि यह 10-15 साल बाद होगा. लेकिन अध्यक्ष साहब (बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा) ने मुझमें कुछ देखा…और मैं अब कोशिश करुंगी कि मैं किसी को निराश न करूं.”
रीति ने बताया कि वह 22 साल की हैं और एक सॉन्ग राइटर व सिंगर भी हैं. उन्होंने कहा कि वह एक एनजीओ के लिए काम करती हैं. बकौल रीति वह सबसे ज्यादा समाजसेवर बनना चाहती हैं. आपको बता दें कि रीति सांसद मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. वे दोनों 2011 में अलग हो गए थे. इसके बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से 2020 में शादी कर ली थी. दूसरी पत्नी से उनके 2 बच्चे हैं.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…