SP के गढ़ में PM मोदी, बोले- “मुलायम सिंह की कही बात मेरे लिए बन गई आशीर्वाद”

PM Narendra Modi In Etawah:सपा के गढ़ माने जाने वाले इटावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के नारे भी झूठे और वादे भी झूठे। इनकी नीयत में भी खोट है।  इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के लोगों को राम-राम करते हुए पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव की 2019 से पहले की संसद में कही वो बात भी याद दिलाई। पीएम मोदी ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने संसद में कहा था मोदी जी आप दोबारा जीतकर आएंगे। 2019 में उनका आशीर्वाद मुझे लगा और दोबारा से प्रधानमंत्री बना। पीएम मोदी ने शिवपाल यादव पर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने संसद में जो कहा था, अब उनके भाई शिवपाल के मन की बात जुबां पर आ गई तभी तो वह भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं, इसीलिए मैं आपकी धरा पर आशीर्वाद लेने आया हूं। बतादें कि कुछ दिन पहले बदायूं में आयोजित सपा जनसभा में शिवपाल यादव बोलते समय भाजपा को भारी मार्जिन से जिताने की अपील कर बैठे थे। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। शिवपाल के इस बयान को पीएम मोदी ने इटावा में तंज कसा।

पीएम मोदी ने आगे कहा, सशक्त भारत की नींव तैयार कर राहूं, मोदी रहे या न रहे लेकिन देश हमेशा रहेगा। ये सपा-कांग्रेस वाले चुनाव लड़ रहे हैं अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के लिए। लेकिन मोदी-योगी ने अपने आगे-पीछे कुछ रखा ही नहीं, हम खप रहे हैं आपके बच्चों के लिए। हम खप रहे हैं आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए, यही है विकसित भारत का संकल्प। विपक्ष पर बरसते हुए पीएम ने कहा, मोदी विरासत, गरीब का घर,,शौचालय, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति है। मोदी की विसात सबकी है और सबके लिए है, शाही परिवार का ही बेटा पीएम-सीएम बनेका यह कुप्रथा चाय वाले ने तोड़ दी है। पीएम मोदी ने कहा, मोदी ने तुष्टीकरण की पोल खोली।

चाय वाले ने शाही परिवार की कुप्रथा तोड़ी है। जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी बोले- कोई इटावा, मैनपुरी को जागीर मानता है तो कोई रायबरेली-अमेठी को जागीर मानता है। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में खोट है। ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे। चाहे इसमें देश और समाज का कितना भी नुकसान क्यों न हो जाए। इन लोगों ने देश को कोरोना के संकट काल में भी नहीं छोड़ा था। देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा-कांग्रेस के लोग उसे बदनाम करते थे। खुद चोरी-छिपे टीके लगवाते थे और जनता को भड़काते थे। मोदी को गाली देते ये लोग भगवान कृष्ण की पूजा का अपमान करने लगे।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

7 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

7 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

7 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

7 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

7 hours ago