Haryana
Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में प्रदेश में सभी पार्टियां जोर-शोर के साथ प्रचार कर रही है। वहीं, राज्य के पूर्व सीएम और अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लालने दावा किया है कि, प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा, “चुनाव प्रचार के आखिरी कुछ दिन बचे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी। हरियाणा में तीसरी बार सरकार का पहला रिकार्ड भारतीय जनता पार्टी के नाम लिखा जाएगा।”
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डंकी का मुद्दा उठाया है इसको लेकर जब खट्टर ने सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुद्दा आज का नहीं है, उनके समय से चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह बड़ा दुखदायी मुद्दा है हमने भी उसका विरोध किया है। लीगल रूप से जवान विदेशों में जाएं, हमने इसके लिए व्यवस्था भी बनाई है। 250 युवकों को हम भेज भी चुके है। आगे हमारी बड़ी योजना चल रही है जिसके अंदर विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी के माध्यम से उनकी स्लिकिंग कराएंगे और जिन-जिन देशों की एजेंसी ऐसी भर्ती करती है उनके साथ हमारा एमओयू करके युवकों को भेजा जाएगा।Haryana
मनोहर लाल ने कहा कि हमारा फॉरेन कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट इस काम में लगा हुआ भी है। हमारा प्रदेश के युवक विदेशों की तरफ आकर्षित होते हैं। युवा लीगल रूप से जाएं कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इलीगल रूप से जाना अशोभनीय हैं नहीं जाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक मंच पर आने को लेकर भी केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा कि अपने मनों से आये तो अच्छे लगेगा, शरीर से आये ये अलग बात है।Haryana
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…