IND VS BAN
IND VS BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी है ऐसे में आज भी मैच देरी से शुरू होगा। बता दें कि, मैच के पहले दिन तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए है। पिच पर मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
आपको बता दें कि, पहले दिन का खेल खराब रोशनी और बारिश की भेट चढ़ गया। इस दौरान सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, कानपुर में 24 टेस्ट मैचों में केवल एक बार ऐसा हुआ था, किसी टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। तब यह टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। यह मैच 1964 में खेला गया था और डॉ रहा।
बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन जैसे ही गेंदबाजी करने आए आकाशदीप ने जाकिर हसन औप शादमान इस्लाम को पवेलियन भेज दिया। उस समय स्कोरबोर्ड पर 29 रन ही बने थे। लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 74/2 हुआ. लेकिन लंच के तुरंत बाद अश्विन की गेंद पर कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (31) रन पर LBW हो गए।IND VS BAN
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…