फ़ूड

mango ice cream: घर पर बनाएं मैंगो आइस्क्रीम, गर्मियों में रखेगी आपको कूल-कूल, चिलचिलाती धूप में मिलेगी राहत।

mango ice cream: घर पर बनाएं मैंगो आइस्क्रीम

ये चिलचिलाती धूप जहां एक तरफ हमारी डाइट को कम कर रही है, वहीं इस मौसम में ठंडी-ठंडी चीजें खाना हमें बहुत पसंद आता है, लेकिन अगर मैं बात करूं बाहर से कुछ भी ठंडा-ठंडा खाने की तो बाहर की चीजों में बहुत ज्यादा ऐसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक है

तो बाजार में आइस्क्रीम खाने की बजाय घर पर ही बनाकर क्यों ना कुछ ठंडा-ठंडा खाया जाए। तो आइए आज हम हमारे घर पर ही बनाते हैं गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले चीज जो है मैंगो आइस्क्रीम। जी हां, इस बार हम आपके लिए लाए हैं, एक ऐसी आसान रेसिपी जिससे आप घर पर ही बना सकते हैं बिल्कुल बाजार जैसी स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम। तो देर किस बात की? आइए, जानते है इस ठंडे-ठंडे डेजर्ट को बनाने का आसान तरीका

मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

• पके हुए आम – 2 (लगभग 2 कप गूदा)
• फुल क्रीम दूध – 1 कप
• ताज़ी क्रीम (मलाई) – 1 कप
• चीनी – स्वादानुसार (लगभग 1/4 कप या अपनी पसंद के अनुसार)
• इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच (ऑप्शनल)
• बारीक कटे हुए पिस्ते या बादाम – सजावट के लिए (ऑप्शनल)

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि

• सबसे पहले आमों को अच्छी तरह से धो लें और फिर उनका छिलका उतारकर गूदा बाहर निकाल लें।
• इसके बाद गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन टुकड़ों को एक मिक्सर या ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
• ध्यान रहे कि इसमें कोई बड़ा टुकड़ा न रह जाए, एकदम चिकनी प्यूरी तैयार करें।
• फिर एक बर्तन में फुल क्रीम दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
• चीनी की मात्रा आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
• अगर आप इलायची पाउडर का स्वाद पसंद करते हैं, तो इस समय वह भी मिला दें।

• अब इस दूध और चीनी के मिश्रण में ताजी क्रीम (मलाई) डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
• आप हैंड ब्लेंडर या व्हिस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे, मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
• इसके बाद फेंटे हुए दूध और क्रीम के मिश्रण में आम की प्यूरी धीरे-धीरे मिलाएं और हल्के हाथों से चलाते रहें ताकि सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।

• अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और ढक्कन लगाकर फ्रीजर में रख दें। पहले 2 घंटे के लिए इसे ऐसे ही जमने दें।
• फिर 2 घंटे बाद कंटेनर को फ्रीजर से निकालें और मिश्रण को एक बार फिर से ब्लेंडर या हैंड ब्लेंडर से अच्छी तरह से फेंट लें।

• इससे आइसक्रीम में बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनेंगे और वह ज्यादा क्रीमी बनेगी।
• फेंटने के बाद मिश्रण को वापस कंटेनर में डालकर ढक्कन लगा दें और कम से कम 6-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में जमने दें।
• जब आइसक्रीम अच्छी तरह से जम जाए, तो इसे स्कूप की मदद से निकालकर बोल या कोन में डालें।
• बारीक कटे हुए पिस्ते या बादाम से सजाकर ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम का मजा लें।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago