हेल्थ

hair mask: ये मास्क देंगे बालों को बेहतरीन शाइन, घर पर आसानी से बना लीजिए मास्क, बालों की हेल्थ को बढ़ाने में सहायक।

hair mask: ये मास्क देंगे बालों को बेहतरीन शाइन

चैनल 4 हेल्थ की खास सीरिज सुंदरता में लगाए चार-चांद में आपका स्वागत है, और आज हम बात करने वाले हैं… ये बताने की जरूरत बिल्कुल नहीं है, क्योंकि अगर आप हमारी वीडियोज देखते हैं तो आपको पता होगा कि सुंदरता में लगाए चार चांद सीरीज में हम आपको बताते हैं, कैसे आप अपनी स्किन और बालों का बेहतर तरीके से ध्यान रख सकते हैं।

वैसे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें हमारी स्किन और बालों के लिए समय बिल्कुल भी नहीं मिल पाता है। और अगर थोड़ा सा समय मिलता है, तो उसमें हम नेचुरल प्रोड्क्टस को छोड़कर केमिकल प्रोड्क्टस का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। लेकिन चमकदार, मुलायम और मजबूत बाल पाने के लिए कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करना एक बेहतर ऑप्शन है। दही एक ऐसी ही चीज है, जो बालों की सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

दही में मौजूद प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स बालों को डैमेज होने से बचाते हैं, रूसी दूर करते हैं और बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाते हैं। आइए जानते हैं दही से बनने वाले 5 हेयर मास्क के बारे में, जो बालों को स्मूद बनाने में मदद करते हैं।

दही और शहद का हेयर मास्क

फायदे-
• बालों को डीप कंडीशनिंग देता है।
• ड्राईनेस और फ्रिजीनेस कम करता है।
• बालों में नमी बनाए रखता है।

सामग्री-
• 2 चम्मच दही
• 1 चम्मच शहद

बनाने की विधि-
दही और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट तक रखने के बाद हल्के शैम्पू से धो लें।

दही और एलोवेरा हेयर मास्क
फायदे-
• स्कैल्प को हाइड्रेट करता है।
• बालों का झड़ना कम करता है।
• डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।

सामग्री-
• 3 चम्मच दही
• 2 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि-
दही और एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों पर लगाएं। 45 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बेहतर होगी।

दही और नींबू का हेयर मास्क
फायदे-
• स्कैल्प की गंदगी साफ करता है।
• डैंड्रफ और खुजली से राहत देता है।
• बालों को नेचुरल चमक देता है।

सामग्री-
• 4 चम्मच दही
• 1 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि-
दही में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। इस मास्क को सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

दही और अंडे का हेयर मास्क
फायदे-
• बालों को प्रोटीन देता है।
• बाल मजबूत और घने बनते है।
• हेयर फॉलिकल्स को रिपेयर करता है।

सामग्री-
• 2 चम्मच दही
• 1 अंडा
बनाने की विधि-
अंडे को फेंटकर दही में मिलाएं और बालों पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

दही और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क
फायदे-
• बालों को डीप नॉरिशमेंट देता है।
• स्प्लिट एंड्स कम करता है।
• बालों की चमक बढ़ाता है।
सामग्री-
• 3 चम्मच दही
• 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
बनाने की विधि-
दही और ऑलिव ऑयल को मिलाकर बालों पर लगाएं। 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

40 minutes ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

42 minutes ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

45 minutes ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

47 minutes ago