Categories: विदेश

मालदीव ने PM मोदी की आलोचना पर मानी गलती, कहा- ‘ऐसा दोबारा नहीं होगा’

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर का भारत दौरा चर्चा का विषय बन गया है. इस यात्रा के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. इसमें उन्होंने मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में भी सफाई दी.

एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आप जानते हैं कि हमने तब क्या कहा था, यह सरकार का रुख नहीं है और हमारा मानना था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. सोशल मीडिया पर इसे लेकर गलतफहमी फैलाई गई. मालदीव और भारत की सरकारें समझती हैं कि क्या हुआ था और अब हम उससे काफी आगे बढ़ गए हैं.

मूसा जमीर ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी गलतियां न दोहराई जाएं. बता दें कि इस साल जनवरी में मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तल्खी आ गई थी. हालांकि, इन तीनों मत्रियों को मालदीव सरकार ने सस्पेंड कर दिया था.

इससे पहले मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीय पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में मालदीव आने का आग्रह किया था.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago