Khajoor ka Halwa: घर पर बनाएं स्वादिष्ट खजूर का हलवा, सेहत का भी ख्याल रखेगा खजूर का हलवा, जानिए खजूर का हलवा बनाने की रेसिपी।

Khajoor ka Halwa: घर पर बनाएं स्वादिष्ट खजूर का हलवा

क्या आपने खजूर का हल्वा खाया है। अगर हां तो बहुत अच्छा है और अगर नहीं खाया है तो आज हम आपको खजूर के हल्वे की एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जिसे अगर आप घर पर बनाते हैं, तो आप भूल जाएंगे कि, आपके खाने की कैपेसिटी क्या है, क्योंकि ये इतना स्वादिष्ट जो बनने वाला है।

इतना ही नहीं आप अपनी उंगलियां तक चाटने को मजबूर हो जाएंगें। खजूर एक ऐसी चीज है जो आपको ना केवल खाने का स्वाद देती है, बल्कि इसके साथ-साथ खजूर के अनगीनत फायदे हैं, जो आपकी सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। खजूर का हल्वा आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला है।

खजूर का हल्वा आपके दिन को बना देगा। और तो और आप इसे किसी स्पेशल फंक्शन या किसी त्योहार पर भी आराम से बना सकते हैं। इससे ना केवल आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग होती है बल्कि ये आपकी मेंटल हेल्थ और साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। और इन सब के अलावा भी खजूर आपकी नार्मल लाइफ में भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि, पाचन की समस्या से हर उस व्यक्ति को जूझना पड़ता है जो ऑफिस में लंबे टाइम तक काम करने के लिए बैठे रहते हैं।

और अगर आपका पाचन सही नहीं होगा, तो भी इससे आपको तमाम बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इन सब बीमारियों से बचने के लिए आप अपनी डेली लाइफ में भी खजूर के सेवन को शामिल कर सकते हैं। तो अब ज्यादा टाइम ना लगाते हुए आइए आपको बताते हैं कि, आप अपने घर पर ही आसानी से कैसे बना सकते हैं खजूर का हल्वा । सबसे पहले आइए जान लेते हैं, खजूर का हल्वा बनाने के लिए हमें किस सामग्री की आवश्यकता होगी

खजूर का हल्वा बनाने की सामग्री :

• 1 कप खजूर, बीज निकाले हुए
• 1/2 कप दूध
• 1/4 कप घी
• 1/4 कप कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू)
• 1/4 चम्मच इलायची पाउडर

खजूर का हल्वा बनाने की विधि :

• एक पैन में खजूर और दूध डालकर मध्यम आंच पर नरम होने तक पकाएं
• जब खजूर नरम हो जाए, तो इसे एक ब्लेंडर में पीस लें।
• अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें पिसे हुए खजूर डालकर मध्यम आंच पर भूनें।
• जब खजूर का रंग सुनहरा हो जाए, तो उसमें कटे हुए सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• हलवे को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक या गाढ़ा होने तक पकाएं।
• खजूर के हलवे को गरमागरम या ठंडा परोसें।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

50 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

11 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

13 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago