विटामिन-D बनाएंगा आपके स्वास्थ को बेहतर, फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी बनेगी स्ट्रॉन्ग, सर्दियों में क्यों होती है विटामिन-D की कमी।

Vitamin-D: विटामिन-D बनाएंगा आपके स्वास्थ को बेहतर

विटामिन-D को अक्सर ‘सूरज का विटामिन’ या ‘सनशाइन विटामिन’ कहा जाता है जैसा कि, हम जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए विटामिन-D का एकमात्र नेचुरल स्त्रोत केवल सूरज की रोशनी है। और अक्सर सर्दियों में देखा जाता है कि, लोगों में विटामिन-D की काफी कमी देखने को मिलती है। ये विटामिन हमारी सेहत के लिए काफी इम्पोर्टेंट होता है और हमारी बहुत सी फिजिकल एक्टिविटी को पूरा करने का काम भी ये ही विटामिन करता है। इतना ही नहीं हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्युनिटी को बढ़ावा देने और मेंटल हेल्थ को बनाए रखने में विटामिन-D की महत्वपूर्ण भूमिका है

विटामिन-D क्यों जरूरी है?

1. हड्डियों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए-

विटामिन-D कैल्शियम को Absorb करने में काफी हेल्प करता है, और जैसा कि हम जानते हैं कि कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए कितना जरूरी होता है। कैल्शियम और विटामिन-D की कमी से हमारी हड्डियों में कमजोरी और जोड़ों की ज्यादा समस्याएं देखने को मिलती हैं

2. इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक-

विटामिन-D का हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी काफी योगदान रहता है और जैसा कि, जग जाहिर है कि अगर हमारा इम्यून सिस्टम ज्यादा कमजोर होता है तो हम अधिक बीमारियों के शिकार होंगे। तो शरीर की सुरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए विटामिन-D बहुत ज्यादा सहायक है।

3. मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक-

विटामिन-D हमारी मेंटल हेल्थ को मजबूत करने का काम करता है। और इसकी कमी से अनेकों मानसिक समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं, जैसे डिप्रेशन और मूड स्विंग्स। विटामिन-D आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर से भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

4. दिल का उचित ख्याल रखने में सहायक-

विटामिन-D आपकी दिल से जुड़ी सभी बीमारियों को सही करने का काम करता है। और तो और आपके दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में भी सहायक है।

5. थायरॉइड हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक-

थायरॉइड जैसी बीमारी आज के लाइफस्टाइल में बेहद कॉमन है। और इसे ठीक करने में विटामिन-D बहुत बड़ा रोल अदा करता है। क्योंकि विटामिन-D थायरॉइड ग्लैंड का कार्य को सीधा प्रभावित करने की क्षमता रखता है, जिससे थायरॉइड डिसऑर्डर का खतरा कम होता है।

कैसे पता करें कि विटामिन-D की हो गई है कमी

1. थकान और कमजोरी

2. हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द

3. मानसिक समस्याएं जैसे डिप्रेशन

4. घावों का धीरे-धीरे ठीक होना

क्या है धूप में रहने का सही तरीका ?

धूप विटामिन-D का सबसे अच्छा नेचुरल सोरस है, लेकिन इसी बीच ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि ज्यादा देर तक धूप में रहना भी आपके लिए सही नहीं है। क्योंकि ज्यादा धूप भी आपके त्वचा कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए, धूप में बहुत देर तक न रहें और सनस्क्रीन का उपयोग करें, खासकर जब आप लंबे समय तक बाहर रहें।

वहीं अगर आपको लगता है कि, आपको विटामिन-D की कमी है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि सही उपचार मिल सके। विटामिन-D से संबंधित सही जानकारी और सावधानी बरतने से हम अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

 

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

9 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

10 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

13 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago